जम्मू-कश्मीर में तापमान माइनस में पहुंचा

DR Times
1 Min Read
J&K News

J&K News: देश के कई हिस्सों में सामान्य ठंड के बीच जम्मू-कश्मीर में कई इलाकों में तापमान माइनस में पहुंच गया। सोमवार को जोजिला (कारगिल) में टेम्परेचर -20°C, लेह में -12.8° और गुलमर्ग में -9° रिकॉर्ड किया गया। पहलगाम का पारा -6.8°C, पुलवामा -6.7°C, शोपियां -7.5°C, श्रीनगर -3.3°C, सोनमर्ग और अनंतनाग में -7.0°C रिकॉर्ड किया गया। जम्मू में पैडर में -7.5°C के साथ सबसे ठंडा रहा।

J&K News
J&K News

हालांकि, जम्मू शहर का तापमान 6.5°C रहा। वहीं, हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में रविवार शाम हल्की बर्फबारी हुई। दिसंबर का पहला हफ्ता बीतने के बाद भी हिमाचल के पहाड़ों से बर्फ नदारद थी। होटल संचालक यहां आए पर्यटकों के लिए आर्टिफिशियल बर्फबारी करा रहे थे। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली के तापमान में भी 10 दिसंबर से गिरावट आ सकती है। पारा गिरकर 3°C के आसपास रहने की उम्मीद है। शीतलहर भी चल सकती है। 14 दिसंबर तक दिल्ली के साथ ही पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में तेज ठंड पड़ने का अनुमान है।

J&K News
J&K News

MORE NEWS>>>अब हेलीकॉप्टर से होंगे अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन

Share This Article
Leave a comment