पाकिस्तान में चुनाव से पहले आतंकी हमला, 30 आतंकियों ने खैबर थाने में फेंके ग्रेनेड, 10 सिपाहियों की मौत

DR Times
2 Min Read

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दरबार शहर में सोमवार सुबह एक पुलिस स्टेशन पर आतंकीयों ने हमला कर दिया। पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज के मुताबिक, इस हमले में 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है और 6 घायल हुए हैं। ये हमला चुनाव से 3 दिन पहले हुआ है। पाकिस्तान में 8 फरवरी को चुनाव है।

Terrorist Attack In Pakistan 
Terrorist Attack In Pakistan

पुलिस चीफ अख्तर हयात ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया कि – 30 से ज्यादा आतंकियों ने सोमवार सुबह करीब 3 बजे दरबार शहर के पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया। उन्होंने थाने को चारों तरफ से घेरा और ग्रेनेड फेंके। इसके बाद गोलीबारी शुरू कर दी। हमने भी जवाबी कार्रवाई की और ये करीब ढाई घंटे चली लेकिन आतंकी भाग निकले। उन्हें पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। फिलहाल, हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है।

Terrorist Attack In Pakistan 
Terrorist Attack In Pakistan

बलूचिस्तान में इलेक्शन कमीशन के बाहर धमाका –

सोमवार सुबह बलूचिस्तान में इलेक्शन कमीशन के ऑफिस के बाहर भी धमाका हुआ था। पाकिस्तानी मीडिया ARY न्यूज के मुताबिक, “इलेक्शन कमिशन के गेट के बाहर बम फटा। धमाका किसने और क्यों किया, इस बारे में जानकारी नहीं मिली। जांच जारी है।”

Terrorist Attack In Pakistan 
Terrorist Attack In Pakistan

MORE NEWS>>>राजस्थान में 9वीं क्लास की छात्रा ने किया सुसाइड, नाबालिग ने छेड़छाड़ से परेशान होकर लगाया फंदा, 11वीं का स्टूडेंट हैं आरोपी

Share This Article
Leave a comment