चाइनीज मांझे का कहर

DR Times
2 Min Read
Makar Sankranti 2025

Makar Sankranti 2025: इंदौर में पतंगबाजी जारी है, लेकिन इस बार भी चाइनीज मांझे का खतरनाक खेल लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। पतंगबाजी के दौरान चाइनीज मांझे से होने वाले हादसे न सिर्फ इंसानों बल्कि पक्षियों के लिए भी घातक साबित हो रहे हैं।

Makar Sankranti 2025
Makar Sankranti 2025

पिछले साल इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक बाइक सवार चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया था, जिससे उसका गला बुरी तरह कट गया था। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई, लेकिन ऐसे कई हादसे सामने आए हैं जहां लोग मांझे के कारण गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पक्षियों के लिए यह और भी खतरनाक साबित हो रहा है। हर साल मकर संक्रांति के दौरान हजारों पक्षी इन मांझों में उलझकर अपनी जान गंवा बैठते हैं।

Makar Sankranti 2025
Makar Sankranti 2025

सरकार ने चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाया है, लेकिन बाजार में यह अभी भी चोरी-छिपे बिक रहा है। पुलिस इस पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन जागरूकता की कमी से यह खतरा बरकरार है। ध्यान रखें कि आपकी पतंगबाजी किसी के लिए खतरा न बने। चाइनीज मांझे का इस्तेमाल न करें, और दूसरों को भी इसके खतरों के बारे में जागरूक करें। त्योहार खुशी मनाने का है, न कि जानलेवा हादसों का।

MORE NEWS>>>अजित पवार को बड़ी राहत

Share This Article
Leave a comment