
World War-III: दुनिया अब एक नए खौफ के मुहाने पर खड़ी है। जैसे कोई आसमान से आकर धमाका करने वाला है, बस बम गिरने ही वाला है। अंतरराष्ट्रीय तनाव चरम पर पहुँच चुका है और शक्तिशाली देश आपस में टकराव की तैयारी कर रहे हैं। परमाणु हथियारों की होड़, युद्धाभ्यास, ड्रोन अटैक और ऊर्जा संसाधनों पर हमले इस बात का संकेत दे रहे हैं कि वैश्विक शांति अब खतरे में है।

रूस और यूक्रेन के बीच जंग, नाटो की तैयारियां, और परमाणु चेतावनियां जैसे घटनाक्रम यह दिखा रहे हैं कि दुनिया अब बस खतरनाक मोड़ पर है। हम आपको बताएंगे कि कैसे ये हालात सीधे वर्ल्ड वॉर के कगार पर ला रहे हैं। नाटो देशों को पुतिन की एटमी चेतावनी यानी रूस अब अपने परमाणु जखीरे को और विशाल बना रहा है।

रूस 5,580 परमाणु हथियारों का मालिक
तजाकिस्तान के दुशांबे से पुतिन ने कहा कि, रूस के पास किसी भी देश से ज्यादा घातक परमाणु हथियार हैं और जल्द ही नए एटमी हथियारों का ऐलान किया जाएगा। पुतिन ने यह भी स्पष्ट किया कि रूस अपनी परमाणु नीति को और आक्रामक बनाने की तैयारी कर रहा है। उनका कहना है कि नेटो के 14 देशों की ओर से चल रहे परमाणु युद्धाभ्यास का जवाब देना जरूरी है। रूस इस वक्त करीब 5580 परमाणु हथियारों का मालिक है, जिनमें से 10,000 से अधिक तैनात हैं। पुराने हथियारों को आधुनिक और एडवांस बनाया जा रहा है।

यूक्रेन की 40% बिजली सप्लाई प्रभावित
रूस की इस चेतावनी के बीच यूक्रेन में भीषण जंग जारी है। डोनेस्क और प्रोक्रोवस इलाकों में रूसी सेना और यूक्रेनी ड्रोन ब्रिगेड के बीच भीषण हमले हुए हैं। यूक्रेन ने रूसी काफिलों पर ड्रोन अटैक किए, जबकि रूस ने जवाब में यूक्रेन के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया। पिछले 10 दिनों में रूस ने 63 पावर प्लांट पर हमला किया है, जिससे यूक्रेन की 40% बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है। मिसाइल और ड्रोन अटैक से यूक्रेन के पावर सबस्टेशन और थर्मल प्लांट तबाह हो रहे हैं।

संभावित वर्ल्ड वॉर थ्री का संकेत
सर्दी शुरू होने से पहले रूस का मकसद यूक्रेन की ऊर्जा व्यवस्था को ध्वस्त करना है, ताकि जनता सरकार पर दबाव बनाए। विश्लेषकों का कहना है कि यह जंग अब आर-पार की स्थिति में पहुंच चुकी है। रूस की एटमी तैयारी और यूक्रेन पर उसके हमले ये संदेश दे रहे हैं कि मॉस्को अब किसी भी स्तर पर जवाब देने के लिए तैयार है। पुतिन की यह एटमी धमकी सिर्फ बयान नहीं, बल्कि संभावित वर्ल्ड वॉर थ्री का संकेत मानी जा रही है।
