टॉप-न्यूज़धर्ममध्यप्रदेश
आज राजाधिराज स्वरुप में दर्शन देंगे महाँकाल
काशी विश्वनाथ मात्र 1 सेकेंड दे रहे भक्तो को दर्शन

Ujjain Mahakaleshwar: सावन महीने का आज पहला सोमवार है। सभी ज्योतिर्लिंगों के अलावा देश के छोटे-बड़े सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक जारी है। रविवार रात से ही मंदिरों के बाहर भक्तों की भीड़ जमा है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के तड़के सुबह 2.30 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। यहां हजारों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हैं। सावन महीने में यहां 80 लाख लोगों के आने का अनुमान है। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास की भक्ति चरम पर है। 7 जुलाई से लेकर पहले सोमवार तक मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा।

मंदिर प्रबंधन के अनुसार, अब तक कुल 11 लाख 6 हजार 270 श्रद्धालुओं ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। चलित भस्मारती में 26,996 भक्तों ने भाग लिया, जबकि आज श्रावण के पहले सोमवार को 4,498 श्रद्धालुओं ने बाबा की आरती के दर्शन किए। अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने बताया कि, मंदिर समिति ने दर्शन को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

वहीँ, राजस्थान के जयपुर में चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में सुबह 3 बजे भगवान भोलेनाथ का 151 किलो गाय के घी से अभिषेक किया गया है। महंत शक्ति व्यास ने बताया- 3100 किलो आम से मंदिर की सजावट की गई है। उत्तरप्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई। रात से ही दर्शन जारी हैं। मंदिर के बाहर कांवड़ियों की 3 KM लंबी लाइन है। बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए केवल 1 सेकेंड का समय मिल रहा है।
