Trump Zelensky Ukraine टकराव एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को आरोप लगाया कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की युद्ध खत्म नहीं करना चाहते। इसके जवाब में ज़ेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि रूस की तरफ से लगातार मिसाइल हमले हो रहे हैं।
ट्रंप ने अपने Truth Social प्लेटफॉर्म पर लिखा कि शांति वार्ता में “great progress” हो रहा है। लेकिन साथ ही उन्होंने दावा किया, “Zelenskyy doesn’t care… he doesn’t want to end this war, and probably never did।” ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि ज़ेलेंस्की रूस की डीज़ल रिफाइनरियों को निशाना बना रहे हैं, जिससे वैश्विक डीज़ल बाज़ार प्रभावित हो रहा है।
ज़ेलेंस्की ने सोमवार को पलटवार किया। उन्होंने कहा, “Ukraine never wanted this war, and we have welcomed literally EVERY attempt by our partners to bring this war to a dignified end।” उन्होंने कहा कि रूस का जवाब हर बार बैलिस्टिक मिसाइलों और शहेद ड्रोन से मिलता है।
कीव पर ताज़ा हमले
सोमवार को रूस ने कीव क्षेत्र में 16 बैलिस्टिक मिसाइलें और देशभर में 200 से ज्यादा ड्रोन दागे। ज़ेलेंस्की ने दावा किया कि सहयोगियों से हमलों की “कोई पूर्व चेतावनी” नहीं मिली। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते भी अमेरिका से ऐसी चेतावनी नहीं मिली थी।
इसी बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने उज्बेकिस्तान में कहा कि यूक्रेन के साथ खुफिया जानकारी साझा करने में “कोई रुकावट” नहीं आई है। उन्होंने कहा, “There has been no pause।” रुबियो ने ज़ेलेंस्की से युद्ध खत्म करने पर “फोकस” करने को भी कहा।
इंटेल-शेयरिंग पर विरोधाभास
गौरतलब है कि ज़ेलेंस्की ने रविवार को NBC को बताया था कि अमेरिका ने इंटेल शेयरिंग फिर से शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, “It was blocked for some period of time। And then it was deblocked by the American side।” उनके मुताबिक, केवल अमेरिका के पास रूस के बैलिस्टिक हमलों की सटीक चेतावनी देने की क्षमता है।
अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने NBC के उसी कार्यक्रम में ज़ेलेंस्की के दावे को “reckless” करार दिया। रविवार को ज़ेलेंस्की ने तनाव कम करने के लिए अमेरिकी दूतों विटकॉफ और कुश्नर से भी बात की थी। न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार यह टकराव पुतिन के ट्राइलेटरल समिट प्रस्ताव के बाद और बढ़ गया है।
