कौन हैं पायल गेमिंग? प्राइवेट वीडियो लीक विवाद के बीच जानिए भारत की टॉप फीमेल गेमर की पूरी कहानी
कौन हैं पायल गेमिंग? प्राइवेट वीडियो लीक विवाद के बीच जानिए भारत की टॉप फीमेल गेमर की पूरी कहानी

पायल गेमिंग (Payal Gaming) इन दिनों सोशल मीडिया और गेमिंग वर्ल्ड में सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं। वजह है उनका एक कथित प्राइवेट वीडियो, जो हाल ही में ऑनलाइन वायरल हुआ। हालांकि, इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह डीपफेक है। विवादों के बीच लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर पायल गेमिंग कौन हैं और कैसे उन्होंने कम उम्र में गेमिंग की दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल किया।
पायल गेमिंग कौन हैं?
पायल गेमिंग का असली नाम पायल धारे है। उन्होंने साल 2019 में यूट्यूब पर अपने गेमिंग करियर की शुरुआत की थी। शुरुआत में उन्होंने PUBG, BGMI, GTA V जैसे पॉपुलर गेम्स के गेमप्ले वीडियो और लाइव स्ट्रीमिंग की। उनकी इंटरैक्टिव पर्सनैलिटी, एनर्जी और दर्शकों से जुड़ाव ने उन्हें बेहद कम समय में लोकप्रिय बना दिया।
महज दो साल के भीतर ही पायल ने 10 लाख सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया। इतना ही नहीं, वह 30 लाख यूट्यूब सब्सक्राइबर्स पार करने वाली भारत की पहली महिला गेमर भी बनीं।
गेमिंग इंडस्ट्री में बड़ी पहचान
पायल गेमिंग भारत की टॉप गेमिंग ऑर्गेनाइजेशन S8UL Esports से भी जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कई नामचीन स्ट्रीमर्स के साथ कोलैबोरेशन किए हैं और बड़े गेमिंग इवेंट्स का हिस्सा रही हैं। पुरुषों के दबदबे वाली इस इंडस्ट्री में पायल ने अपनी अलग पहचान बनाई है।
अवॉर्ड्स और उपलब्धियां
पायल धारे को अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं।
-
2023: डायनामिक गेमिंग क्रिएटर ऑफ द ईयर
-
2024: गेमिंग क्रिएटर ऑफ द ईयर
-
2024: MOBIES में इंटरनेशनल अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला गेमर
-
फीमेल स्ट्रीमर ऑफ द ईयर का खिताब
इसके अलावा, पायल उन चुनिंदा भारतीय गेमर्स में शामिल रहीं जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिला, जहां उन्होंने भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री के भविष्य पर चर्चा की।
गांव से ग्लोबल पहचान तक का सफर
21 साल की पायल धारे मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के उमरानाला गांव से आती हैं। उनके पिता शिवशंकर धारे ने कहा है कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचना पायल की मेहनत और लगन को दर्शाता है।
विवाद में क्यों हैं पायल गेमिंग?
साल 2025 में पायल उस वक्त विवादों में आईं, जब उनका एक कथित प्राइवेट वीडियो वायरल हुआ। हालांकि, उनके फैंस और कई एक्सपर्ट्स ने इसे डीपफेक वीडियो बताया। अब तक पायल की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फिलहाल उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ से संकेत मिलता है कि वह दुबई में हैं।
सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग
पायल गेमिंग की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके इंस्टाग्राम पर 42 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से भी ज्यादा हैं।





