आरसीबी 9 साल बाद आईपीएल फाइनल में पहुंची, पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराया

DR Times
2 Min Read

इस अहम मुकाबले में कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जो पूरी तरह से सही साबित हुआ। पंजाब किंग्स की टीम RCB के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाई और मात्र 101 रनों पर ऑलआउट हो गई। पंजाब के सिर्फ तीन बल्लेबाज़ ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके — मार्कस स्टोइनिस (26 रन), उमरजई (18 रन) और शिवम सिंह (18 रन)


आरसीबी के गेंदबाजों का जलवा

RCB की ओर से सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, और यश दयाल ने शानदार गेंदबाज़ी की। सुयश और हेजलवुड ने 3-3 विकेट झटके और पंजाब को खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया।


फिल साल्ट का अर्धशतक, आसान जीत

102 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB की शुरुआत थोड़ी धीमी रही। विराट कोहली (12 रन) और मयंक अग्रवाल (19 रन) जल्दी आउट हो गए, लेकिन फिल साल्ट ने मोर्चा संभालते हुए 56 रनों की तेज़ अर्धशतकीय पारी खेली। अंत में कप्तान रजत पाटीदार ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।


इतिहास रचने की तैयारी

RCB ने महज़ 10 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर प्लेऑफ इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। गेंदों के लिहाज से इतनी बड़ी जीत पहले कभी किसी टीम ने हासिल नहीं की थी।

अब फाइनल में RCB की भिड़ंत उस टीम से होगी जो क्वालिफायर-2 में विजेता बनेगी। फैंस को उम्मीद है कि इस बार टीम पहली बार खिताब जीतकर अपना खिताबी सूखा खत्म करेगी।

Share This Article
Leave a comment