Maha Kumbh 2025: मकर संक्रांति पर प्रयागराज में महाकुंभ का पहला अमृत स्नान किया गया, जिसमें लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर पहुंचे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने आस्था का जनसैलाब उमड़ा दिया। श्रद्धालु संतो से आशीर्वाद लेने के लिए दौड़े जा रहे थे। अमृत स्नान मंगलवार सुबह 6:15 बजे शुरू हुआ। संन्यासियों और नागा साधुओं के साथ किन्नर संत भी संगम की ओर बढ़ रहे हैं।

15 से 20 लाख श्रद्धालु संगम पर पहुंचे हैं, जहां वे साधु-संतों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हैं।डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि सुबह 7 बजे तक 1 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके थे। तुर्की से आई मुस्लिम महिला पिनार ने भी महाकुंभ में स्नान किया। संगम पर दुनियाभर का मीडिया और 50 से अधिक देशों के श्रद्धालु मौजूद हैं।

महाकुंभ के पहले दिन प्रयागराज में 1 करोड़ 65 लाख से ज्यादा लोगों ने संगम में डुबकी लगाई। पौष पूर्णिमा के दिन 44 घाटों पर स्नान की व्यवस्था थी। जर्मनी, ब्राजील, रूस समेत 20 देशों के श्रद्धालुओं ने कुंभ में डुबकी लगाई। लाखों श्रद्धालुओं ने 45 दिन का कल्पवास शुरू किया। सुरक्षा-व्यवस्था में 60 हजार जवान तैनात हैं।

संक्रांति पर चाइना डोर का उपयोग न करने की अपील
पूर्व कैबिनेट मंत्री और महू विधायक ऊषा ठाकुर ने मकर संक्रांति के दौरान चाइना डोर का उपयोग करने से मना किया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस पर्व के अवसर पर चाइना डोर का बहिष्कार करें। उन्होंने कहा कि भारतीय वस्त्र और सामग्री का उपयोग कर मकर संक्रांति मनाना चाहिए और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना चाहिए।

MORE NEWS>>>आज की टॉप 5 खबरे