कोटा में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, पिता ने मोबाइल यूज करने से रोका तो गुस्से में लगाई फांसी, 7 मार्च से परीक्षा

DR Times
2 Min Read

राजस्थान की ‘शिक्षा नगरी’ कहे जाने वाले कोटा में एक 10वीं की छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि, पिता ने अपने अपनी 16 वर्षीय बेटी को मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल करने से मना किया था, जिससे छात्रा नाराज हो गई और अपने कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है।

Kota Student Suicide
Kota Student Suicide

जानकारी के अनुसार, छात्रा के पिता ने उसे बोर्ड परीक्षा के चलते मोबाइल फोन पर गेम खलने से मना किया और डांटा था। इसी बात से नाराज होकर छात्रा अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। रात करीब 8 बजे उसे खाने के लिए आवाज लगाई।

Kota Student Suicide
Kota Student Suicide

लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया, काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो घरवालों को आशंका हुई। इस पर पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर कृपांशी फंदे पर लटकी हुई थी। परिजनों युवती को फंदे से उतारा और नजदीकी अस्पताल लेकर गए। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Kota Student Suicide
Kota Student Suicide

दरअसल, राजस्थान बोर्ड परीक्षा फरवरी-मार्च 2024 में आयोजित की जाएगी। 12वीं बोर्ड परीक्षा 29 फरवरी से और 10वीं की बोर्ड परीक्षा 07 मार्च 2024 से शुरू होगी। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की हैं।

MORE NEWS>>>धार में चाइना डोर से 7 साल के बच्चे का गला कटा, मौत, परिजन ने शव रखकर किया चक्काजाम, दुकानों पर चैकिंग कर रही पुलिस

Share This Article
Leave a comment