धार में चाइना डोर से 7 साल के बच्चे का गला कटा, मौत, परिजन ने शव रखकर किया चक्काजाम, दुकानों पर चैकिंग कर रही पुलिस

DR Times
3 Min Read

मप्र के धार जिले में प्रतिबंधित चाइना डोर से 7 साल के बच्चे का गला कट गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार को बच्चे का पोस्टमॉर्टम किया गया और शव को घर ले जाते समय परिजन और क्षेत्र के लोग इंदौर-अहमदाबाद मार्ग के हटवाड़ा चौराहे पर धरने पर बैठ गए।

कनिष्क (7 साल)
कनिष्क (7 साल)

लोगों ने चाइना डोर की बिक्री और उपयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए की सहायता देने की मांग रखी। जिसके बाद जिला प्रशासन की समझाइश से आधा घंटे बाद धरना खत्म हुआ। SDM ने बताया कि – “अभी कलेक्टर के माध्यम से 50 हजार रुपए की राशि दी जा रही है। उचित मुआवजे के लिए भी प्रकरण तैयार करके वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष सौंपा जाएगा।”

कनिष्क (7 साल)
कनिष्क (7 साल)

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम 6:15 बजे कनिष्क अपने पिता के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक वह चिल्लाया। उसके गले से खून निकलने लगा और वह जमीन पर गिर गया। पिता और आसपास के लोग बच्चे को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकन यहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

Chinese manja Death 
Chinese manja Death

पुलिस ने धागे जब्त किए, एक व्यक्ति को थाने ले गई – 

इस घटना के बाद बच्चे का घर जिस क्षेत्र में है, वहां पर पतंग का व्यापार करने वाली दुकानों पर सोमवार सुबह चैकिंग की गई। SDM रोशनी पाटीदार सहित CSP रविंद्र वास्कले व नपा का अमला मौके पर पहुंचा। इसके बाद पठठा चौपाटी, हटवाडा से लेकर अन्य क्षेत्रों में स्थित दुकानों पर भी चैक किया गया। पुलिस ने धागे जब्त किए और एक व्यक्ति को थाने लेकर गई है।

Chinese manja Death 
Chinese manja Death

पिछले 24 घंटे में चाइना डोर से तीन हादसे –

प्रदेश में चाइना डोर पर प्रतिबंध है। इसके बाद भी शहरों में इसे खुलेआम बेचा जा रहा है। पिछले 24 घंटे में धार में ही तीन हादसे चाइना डोर से हो चुके हैं। एक दिन पहले शनिवार शाम को भी एक बुजुर्ग का चाइना डोर से गला कट गया था। जिसके बाद उन्हें गले में 25 टांके आए थे।

Chinese manja Death 
Chinese manja Death

MORE NEWS>>>दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन, कोहरे के कारण 168 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट, मप्र में 20 तक कड़ाके की ठंड

Share This Article
Leave a comment