इंदौर के टिगरिया बादशाह में अवैध 63 मकान तोड़े

DR Times
2 Min Read
Indore News

Indore News: इंदौर नगर निगम की टीम ने सोमवार सुबह एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सडक चौडीकरण में बाधा बन रहे 60 से अधिक मकानों के अवैध हिस्से को निगम की टीम ने तोड़ दिया है। इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसबल भी मौके पर तैनात रहा।

Indore News

इंदौर नगर निगम की रिमूवल गैंग ने सोमवार सुबह टिगरिया बादशाह इलाके के नंदबाग़ इलाके में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। नगर निगम की टीम दल बल के साथ साथ अलसुबह ही यहां पर कार्रवाई के लिए पहुँच गई थी। सडक चौडीकरण में बाधा बन रहे करीब 63 अवैध मकानों को चिन्हित किया गया था। कार्रवाई से करीब आठ दिन पहले निगम के द्वारा यहां रहने वाले लोगों को नोटिस जारी करते हुए मकान के अवैध हिस्सों को तोड़ने के आदेश दिए थे, लेकिन जब रहवासियों ने खुद अवैध निर्माण को नहीं तोडा तो आज निगम की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Indore News

नगर निगम की अपर आयुक्त लता अग्रवाल ने बताया की टिगरिया बादशाह की सडक 30 मीटर चौडी किया जाना है लेकिन इस काम में करीब 63 मकान के अवैध हिस्से बाधक बन रहे थे जिन्हें आज जेसीबी और पोकलेन की मदद से तोड़ दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद जल्द ही नगर निगम के द्वारा यहाँ पर सड़क निर्माण का काम शुरू किया जाएगा।

लता अग्रवाल, अपर आयुक्त, नगर निगम, इंदौर

MORE NEWS>>>छतरपुर के बिजावर बस स्टैंड पर धमाका, चाट ठेले लगे गैस सिलेंडर फटने से 25 लोग घायल

Share This Article
Leave a comment