वीर बाल दिवस 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18 राज्यों के 20 प्रतिभाशाली बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया सम्मानित

नई दिल्ली: देशभर के लिए गर्व का क्षण उस समय देखने को मिला जब वीर बाल दिवस 2025 के अवसर पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 20 होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
इन बच्चों को वीरता, खेल, कला एवं संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में उनके असाधारण योगदान के लिए चुना गया।
26 दिसंबर को ही क्यों दिया जाता है यह पुरस्कार?
26 दिसंबर को हर वर्ष ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का ऐतिहासिक महत्व है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जनवरी 2022 को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों—
➡️ साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह
➡️ साहिबजादा बाबा फतेह सिंह
की शहादत की स्मृति में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित किया था। यह दिन बच्चों को साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या कहा?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए कहा—
उन्होंने महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और उनकी पूरी टीम की भी सराहना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायक संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा—
“वीर साहिबजादों का साहस आज भी भारत की युवा पीढ़ी को प्रेरित करता है। उम्र से कोई छोटा या बड़ा नहीं होता, इंसान अपने काम से महान बनता है। आप सभी ‘Gen-Z’ और ‘Gen-Alpha’ ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे।”
🏆 प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के विजेता
🟢 छत्तीसगढ़ – योगिता मंडावी
-
उम्र: 14 वर्ष
-
क्षेत्र: खेल (जूडो)
-
नक्सल प्रभावित क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी बनीं
-
माता-पिता को बचपन में खोने के बावजूद संघर्ष जारी रखा
🟢 तमिलनाडु – व्योमा प्रिया (मरणोपरांत)
-
क्षेत्र: वीरता
-
6 साल के बच्चे को करंट से बचाने में अपनी जान गंवाई
-
पुरस्कार परिजनों ने ग्रहण किया
🟢 पंजाब – श्रवण सिंह
-
उम्र: 10 वर्ष
-
क्षेत्र: सामाजिक सेवा
-
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैनिकों की सेवा की
🟢 बिहार – वैभव सूर्यवंशी
-
क्षेत्र: खेल (क्रिकेट)
-
विस्फोटक बल्लेबाज
-
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन
🟢 बिहार – कमलेश कुमार (मरणोपरांत)
-
क्षेत्र: साहस
-
नदी में डूबते बच्चे को बचाने में जान दी
🟢 महाराष्ट्र – अर्णव महर्षि
-
उम्र: 17 वर्ष
-
क्षेत्र: विज्ञान और नवाचार
-
AI आधारित एप्लीकेशन, जिसे सरकारी पेटेंट मिला
🟢 उत्तर प्रदेश – अजय राज
-
उम्र: 9 वर्ष
-
क्षेत्र: साहस
-
पिता को मगरमच्छ से बचाया
🟢 तेलंगाना – विश्वनाथ कार्तिकेय
-
क्षेत्र: खेल (पर्वतारोहण)
-
सेवन समिट चैलेंज पूरा किया
🟢 केरल – मोहम्मद सिद्दान
-
उम्र: 11 वर्ष
-
क्षेत्र: साहस
-
करंट से दोस्तों की जान बचाई
🟢 आंध्र प्रदेश – शिवानी होसरु उप्परा
-
क्षेत्र: खेल
-
दिव्यांग पैरा एथलीट
🟢 मिजोरम – एस्तेर लालदुहावमी हनामते
-
उम्र: 9 वर्ष
-
क्षेत्र: कला और संस्कृति
-
यूट्यूब सिंगर, 20 मिलियन फॉलोअर्स
🟢 पश्चिम बंगाल – सुमन सरकार
-
उम्र: 16 वर्ष
-
क्षेत्र: तबला वादन
-
43 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार
🟢 उत्तर प्रदेश – पूजा (बाराबंकी)
-
उम्र: 17 वर्ष
-
क्षेत्र: पर्यावरण
-
बिना धूल वाली थ्रेसर मशीन बनाई
🟢 चंडीगढ़ – वंश
-
उम्र: 17 वर्ष
-
क्षेत्र: सामाजिक सेवा
🟢 ओडिशा – जोशना साबर
-
क्षेत्र: खेल (वेटलिफ्टिंग)
-
एशियन यूथ रिकॉर्ड
🟢 असम – आयशी प्रिषा बोराह
-
क्षेत्र: पर्यावरण व नवाचार
-
वेस्ट पेपर से पेंसिल मशीन
🟢 झारखंड – अनुष्का
-
उम्र: 14 वर्ष
-
क्षेत्र: फुटबॉल
-
अंडर-17 टीम में चयन
🟢 गुजरात – वाका लक्ष्मी प्रज्ञिका
-
-
उम्र: 7 वर्ष
-
क्षेत्र: शतरंज
-
FIDE वर्ल्ड स्कूल चैंपियन
-




