प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार, 8 अक्टूबर को Navi Mumbai International Airport के फेज 1 का उद्घाटन कर दिया। उद्घाटन से पहले उनका विमान दोपहर करीब 2:40 बजे इसी नए एयरपोर्ट पर उतरा। करीब 3 बजे उन्होंने टर्मिनल भवन का walkthrough किया। इसके बाद 3:30 बजे उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ।
यह एयरपोर्ट करीब 19,650 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। इसे देश का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। Adani Group (74 प्रतिशत) और CIDCO (26 प्रतिशत) ने इसे मिलकर विकसित किया है। टर्मिनल की छत कमल के फूल के आकार जैसी बनाई गई है। दिसंबर से यहां से कमर्शियल उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है।
Navi Mumbai Airport inauguration: मोदी के भाषण की बड़ी बातें
अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एयरपोर्ट ‘विकसित भारत’ की झलक है। उन्होंने कहा कि मुंबई का दूसरे एयरपोर्ट का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है। उनके मुताबिक, आने वाले समय में Mumbai Metropolitan Region एशिया का सबसे बड़ा connectivity hub बनेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस एयरपोर्ट से महाराष्ट्र के किसानों को भी बड़ा फायदा मिलेगा। उनकी उपज अब यूरोप और मध्य-पूर्व के सुपरमार्केट तक आसानी से पहुंच सकेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन चुका है।
इस मौके पर Adani Group के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि यह एयरपोर्ट “भारत की आकांक्षाओं का प्रतीक” है।
Metro Line-3 और Mumbai One app भी लॉन्च
एयरपोर्ट के साथ ही प्रधानमंत्री ने मुंबई मेट्रो लाइन-3 के आखिरी चरण को भी राष्ट्र को समर्पित किया। इसके अलावा “Mumbai One” कॉमन मोबिलिटी ऐप भी लॉन्च किया गया। इससे शहर के अलग-अलग पब्लिक ट्रांसपोर्ट एक ही ऐप से जुड़ जाएंगे।
गौरतलब है कि आज सुबह हमने बताया था कि प्रधानमंत्री का विमान इसी नए एयरपोर्ट पर उतरने वाला था। उद्घाटन की तैयारियों पर हमारी सुबह की रिपोर्ट यहां पढ़ें: https://dainikrajeevtimes.com/navi-mumbai-airport-inauguration-pm-modi-oct-8/
