Follow Dainik Rajeev Times

CJI Surya Kant ने Rahul Gandhi से मिलने से किया इनकार

Dainik R Times
3 Min Read

मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने सोमवार को INDIA गठबंधन के नेताओं से होने वाली मुलाकात से इनकार कर दिया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार शाम 4 से 5 बजे के बीच CJI से मिलने का समय मांगा था, ताकि ‘वोट चोरी’ और SIR से जुड़े ज्ञापन पर चर्चा हो सके।

CJI के कार्यालय ने The Hindu को पुष्टि की है कि मुलाकात की request ‘कारणों सहित’ ठुकरा दी गई है। विपक्षी नेताओं को ईमेल के ज़रिए विस्तृत जवाब भेजा गया है, जिसमें इनकार की वजहें बताई गई हैं।

क्यों मना किया CJI ने?

सूत्रों के मुताबिक CJI ने कहा कि विपक्ष जिन मुद्दों को उठाना चाहता है, वे पहले से ही Supreme Court में sub judice हैं। प्रशासनिक स्तर पर इस पर कोई आदेश नहीं दिया जा सकता। इसके अलावा राजनीतिक दलों से मुलाकात शक्तियों के पृथक्करण के सिद्धांत का उल्लंघन होगी।

CJI ने सलाह दी कि विपक्ष न्यायिक स्तर पर याचिका दाखिल करे, जिस पर मंगलवार को सुनवाई हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी नागरिक के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होता है, तो Supreme Court सभी के लिए 24×7 खुला है।

Monday का March फिर भी होगा

इस बीच INDIA गठबंधन का ‘चलो दिल्ली — लोकतंत्र के लिए मार्च’ सोमवार को तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। दोपहर 1:30 बजे Connaught Place-Barakhamba Road जंक्शन पर जुटकर प्रदर्शनकारी Supreme Court तक मार्च करेंगे। राहुल गांधी ने X पर अपील की है कि युवा, विपक्षी दल और सिविल सोसाइटी बड़ी संख्या में शामिल हों।

गौरतलब है कि शनिवार को दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई के बाद विपक्ष ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की थी और चार मांगों वाला ज्ञापन सौंपा था — CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा, SIR पर रोक, पेपर बैलट की वापसी और वोटर लिस्ट से हटे मतदाताओं की बहाली। सुरक्षा के मद्देनज़र दिल्ली के कई इलाकों में बिना अनुमति प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है।

Share This Article