क्राइमटॉप-न्यूज़

बंगाल के पुरुलिया में 3 साधुओं को पीटा, मकर संक्रांति के लिए गंगासागर जा रहे थे साधु, TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप

भाजपा बोली - ममता को शर्म आनी चाहिए, घटना पालघर पार्ट-2

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में तीन साधुओं को पीटे जाने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार 11 जनवरी की बताई जा रही है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर अब सामने आयी।

West Bengal News 
West Bengal News

घटना पर बंगाल भाजपा ने ट्वीट किया – “ममता बनर्जी को इस चुप्पी पर शर्म आनी चाहिए! क्या हिंदू साधु आपकी मान्यता के योग्य नहीं हैं? हम इस अत्याचार आपकी जवाबदेही की मांग करते हैं।” जानकारी के मुताबिक, यूपी के रहने वाले तीनों साधु मकर संक्रांति के लिए गंगासागर जा रहे थे।

West Bengal News 
West Bengal News

भाजपा नेताओं ने घटना को पालघर पार्ट-2 बताया –

भाजपा सोशल मीडिया सेल के अमित मालवीय ने कहा – “पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में पालघर जैसी लिंचिंग हुई है। साधु मकर संक्रांति पर्व के लिए गंगासागर जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनके कपड़े फाड़े और पीटा। पीटने वाले सत्ताधारी TMC से जुड़े हैं। ममता बनर्जी की सरकार में शाहजहां शेख जैसे आतंकी को सुरक्षा और साधुओं को पीटा जा रहा है और हिंदुओं के साथ अत्याचार किए जा रहे हैं।

West Bengal News 
West Bengal News

क्या था पूरा मामला –

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साधुओं ने गंगासागर जाने के लिए एक गाड़ी किराए से ली थी। साधु गंगासागर जाने का रास्ता पूछ रहे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने इन्हें संदिग्ध समझा और मारपीट शुरू कर दी। भीड़ ने इन्हें किडनैपिंग का आरोपी बताया।

West Bengal News 
West Bengal News

बताया जा रहा है कि, साधुओं ने तीन लड़कियों से रास्ता पूछा था। साधुओं की वेषभूषा से लड़कियां डर गई और भाग गईं। इसी से लोग भड़क गए और लोगों ने साधुओं की गाड़ी के कांच तोड़ दिया और पलटा दिया। बाद में पुलिस पहुंची और हालात काबू में किए।

MORE NEWS>>>LIVE टीवी शो में प्रोफेसर की मौत, केरल में दूरदर्शन पर सवालों के जवाब दे रहे थे, बोलते-बोलते आया हार्ट अटैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
मेना फोन पर ट्रंप का निमंत्रण को ठुकरा दिया राजा, राज सोनम और वो के बीच उलझी हत्याकांड की कहानी BJP नेता के CNG पंप पर पैसों को लेकर विवाद बढ़ा। ईरान से भारतीयों को रेस्क्यू करने के ऑपरेशन को सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ नाम दिया है।