टॉप-न्यूज़मध्यप्रदेश
इंदौर में खरगोन की महिला जज का निधन, बेटी को जन्म देने के बाद बिगड़ी तबीयत, शुक्रवार दोपहर राऊ में अंतिम संस्कार
CHL अस्पताल में वेंटीलेटर पर थी CJM पद्मा राजोरे
इंदौर के CHL अस्पताल में गुरुवार को बच्ची को जन्म देने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) पद्मा राजोरे (50) की मौत हो गई। डिलीवरी के बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान भी न्यायालय में सेवाएं दी थीं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर राऊ में किया गया।

इंदौर की रहने वाली जज खरगोन में पदस्थ थी। CJM पद्मा राजौरे प्रसुति के लिए 8 जनवरी से मेडिकल अवकाश पर थी। उनका इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा था। हालत गंभीर होने पर 10 जनवरी को उन्हें इंदौर रैफर किया गया
जहाँ उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया और प्रसुति के बाद से उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। जहाँ गुरुवार दोपहर 2 बजे उनका इंदौर के CHL अस्पताल में निधन हो गया।
