बदायूं में 60 साल के बुजुर्ग की हत्या, कूड़ा फेंकने को लेकर पड़ोसियों में हुआ विवाद, लाठी-डंडो से बेहरहमी से पीटा

DR Times
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ कूड़ा फेंकने को लेकर एक शख्स को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार की है। बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के घीमरपुर गांव में कूड़े का ढेर साफ करने को लेकर दो पक्षों में बहस हो गई और देखते ही देखते बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि, धीमरपुर गांव में ही रहने वाले रामानंद के परिवार के सदस्यों पर उनके पड़ोसियों ने हमला कर दिया। हमले में 60 साल के रामानंद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने शुरुआती चेकअप के बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दो लोगों को लिया गया हिरासत में –

SSP आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि, बवाल कूड़े के ढेर को लेकर हुई बहस के बाद शुरू हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई। रामानंद और उनके परिवार के सदस्यों पर उनके पड़ोसियों ने हमला किया था। जिसमे रामानंद की मौत के बाद पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। फ़िलहाल इस मामले में जाँच की जा रही हैं।

MORE NEWS>>>मणिपुर में असम राइफल्स जवान ने की फायरिंग, 6 साथियों पर बरसाई गोलियां, फिर खुद को गोली मार की आत्महत्या

Share This Article
Leave a comment