हिमाचल में 3 दिन तक भारी बर्फबारी का अलर्ट, 6 नेशनल हाईवे समेत 566 सड़कें बंद, कई इलाकों में बिजली गुल

DR Times
2 Min Read

देश के उत्तरी राज्यों में भारी बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी है। उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में अगले 2 दिन भारी बर्फबारी होगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश में अगले 3 दिन तक बर्फबारी का अलर्ट है। यहां 6 नेशनल हाईवे समेत 566 सड़कें बंद हो गई हैं और बर्फबारी के कारण कई इलाकों में पावर सप्लाई भी कट गई है। साथ ही लाहौल स्पीति में स्कूलों की छुट्टी भी कर दी गई है।

Snowfall In Himachal 
Snowfall In Himachal

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में ठंड का असर कम नहीं हो रहा है। यहां न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज होगी। वहीं, आज सुबह इन राज्यों में घना कोहरा भी देखने को मिला। दिल्ली में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 25 मीटर रह गई। इससे कई फ्लाइट्स भी प्रभावित हुईं और कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सकीं।

Snowfall In Himachal 
Snowfall In Himachal

उधर, मौसम विभाग ने नॉर्थ ईस्ट के राज्यों (अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा) में आज बारिश की संभावना जताई है। वहीं, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में कल बारिश का अलर्ट बताया गया है। राजस्थान के कुछ इलाकों में कल ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है।

Snowfall In Himachal 
Snowfall In Himachal

MORE NEWS>>>केन्या राजधानी नायरोबी के गैस प्लांट में धमाका, 2 की मौत, 300 से ज्यादा घायल

Snowfall In Himachal 
Snowfall In Himachal

MORE NEWS>>>आज भी ED के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल, जांच एजेंसी ने भेजा था 5वां समन, भाजपा ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करेगी AAP

Share This Article
Leave a comment