बागेश्वर धाम भक्त मंडल का ऐलान

DR Times
2 Min Read
Bageshwar Dham

Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पूरे भारत में बागेश्वर धाम भक्त मंडल बनाने की घोषणा की हैं। ये मंडल हिंदुओं की रक्षा और हनुमान चालीसा के प्रचार के लिए काम करेगा और इसमें सभी समाज के लोग शामिल हो सकते हैं।

Bageshwar Dham
Bageshwar Dham

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पूरे भारत में बागेश्वर धाम भक्त मंडल बनाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि, गांव-गांव और कॉलोनियों में बागेश्वर धाम भक्त मंडल बनाया जाएगा। उन्होंने तारीख का ऐलान भी कर दिया इसका रजिस्ट्रेशन फरवरी 2025 से शुरू होगा।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से ऐलान किया है कि, उनके पास कुछ श्रद्धालुओं ने बागेश्वर धाम भक्त मंडल बनाने का प्रस्ताव रखा था, जो उन्होंन स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि, पूरे भारत में गांव-गांव और कॉलोनियों में हनुमान चालीसा बागेश्वर धाम भक्त मंडल बनाया जाएगा। यह भक्त मंडल हिंदुओं की रक्षा का काम करेगा।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

उन्होंने यह भी कहा कि, फरवरी 2025 में इसका गठन किया जाएगा और 20 से 26 फरवरी तक बागेश्वर धाम भक्त मंडल बनाने के लिए सदस्यों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इस भक्त मंडल में सभी समाज के लोग शामिल हो सकते हैं।

MORE NEWS>>>यूनियन कार्बाइड के कचरे को पीथमपुर में जलाने का विरोध

Share This Article
Leave a comment