रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का 3 दिन, आज गर्भगृह में रामयंत्र पर स्थापित होगी मूर्ति, 200 किलो वजनी हैं मूर्ति

DR Times
2 Min Read

अयोध्या में राम मंदिर के लिए 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान का गुरुवार को तीसरा दिन है। आज रामलला की मूर्ति दोपहर 12:45 (पौने एक बजे) गर्भगृह में रामयंत्र पर स्थापित की जाएगी।

Ayodhya Ram Mandir LIVE
Ayodhya Ram Mandir LIVE

इससे पहले 17 जनवरी को गर्भ गृह में स्थापित होने वाली रामलला की 200 किलो वजन की नई मूर्ति को जन्मभूमि मंदिर परिसर लाया गया था। इस दौरान मूर्ति को परिसर भ्रमण कराना था, लेकिन भारी होने के कारण इसकी जगह रामलला की 10 किलो की चांदी की मूर्ति को ही परिसर में घुमाया गया। 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी हैं, इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे।

Ayodhya Ram Mandir LIVE
Ayodhya Ram Mandir LIVE

पुजारी ने की रामलला के आसन की पूजा –

राम मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी ने गुरुवार सुबह रामलला के आसन की पूजा की। यहीं दोपहर में रामलला की मूर्ति को स्थापित किया जाएगा। इसे मकराना के श्वेत संगमरमर से बनाया गया है।

Ayodhya Ram Mandir LIVE
Ayodhya Ram Mandir LIVE

रामलला की मूर्ति को बुधवार देर रात ट्रक से मंदिर के गर्भगृह के पास लाया गया। यह फोटो उसी समय की है। इसमें प्रतिमा का कुछ हिस्सा दिखाई दे रहा है।

रामलला के लिए खास परफ्यूम और केसर धूप तैयार –

बरेली (उप्र) के परफ्यूम बिजनेसमैन ने भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए खास परफ्यूम और केसर धूप तैयार कर मंदिर को भेंट की हैं।

MORE NEWS>>>सागर में प्रेमी की चाकू घोंपकर हत्या, आंतें निकालीं, गला काटा और पत्थर बांधकर तालाब में फेंका शव, गिरफ्तार

Share This Article
Leave a comment