भोपाल 2024 के क्राइम आंकड़े जारी

DR Times
2 Min Read
Mumbai News

Bhopal News: भोपाल पुलिस आयुक्त कार्यालय ने 2024 के अपराध आंकड़े जारी करते हुए शहर में अपराध के बदलते रुझानों का खुलासा किया। रिपोर्ट में महिला अपराधों में कमी और दहेज हत्या व मादक पदार्थ तस्करी में वृद्धि का जिक्र है।

Bhopal News
Bhopal News

2023 में दर्ज 14,805 गंभीर अपराध 2024 में घटकर 14,392 हो गए। माइनर एक्ट में 15% और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में 16% की कमी दर्ज हुई। हालांकि, हत्या और अपहरण के मामलों में 16% वृद्धि हुई।

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई में 50% की बढ़ोतरी दर्ज हुई, जबकि दुष्कर्म के मामलों में 3% की गिरावट आई। जुआ के मामलों में भी कमी देखी गई, लेकिन कॉपीराइट एक्ट के मामलों में 200% का उछाल आया। विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कोई मामला सामने नहीं आया।

नववर्ष से पहले भोपाल पुलिस का धरपकड़ अभियान

भोपाल पुलिस ने नववर्ष के आगमन से पहले शहर की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष धरपकड़ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 116 चाकूबाजों, गुंडों और बदमाशों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई। इनमें से 19 चाकूबाजों को जेल भेजा गया।

Bhopal News
Bhopal News

इसके अलावा, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 86 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। बीते तीन दिनों से भोपाल पुलिस शहर के 50 स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चला रही है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे शहर में सुरक्षा और शांति सुनिश्चित की जा सके।

MORE NEWS>>>आज की टॉप 5 खबरे

Share This Article
Leave a comment