भोपाल में जीजी फ्लाईओवर का लोकार्पण

DR Times
1 Min Read
Bhopal News

Bhopal News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 156 करोड़ की लागत से बने जीजी फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी सहित अन्य नेता मौजूद रहे। सीएम ने इसे शहर के ट्रैफिक के 60-70 प्रतिशत नियंत्रण के लिए अहम कदम बताया। पुल का नाम डॉ. भीमराव आंबेडकर रखा जाएगा। सीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने आंबेडकर का कभी सम्मान नहीं किया।

भोपाल कलेक्टर का बड़ा फैसला

भोपाल में कलेक्ट्रेट भवन में एक किसान द्वारा कार को आग लगाए जाने के बाद कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बड़ा कदम उठाया। अब कलेक्ट्रेट भवन तक आम जनता के वाहन नहीं जाएंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बेरिकेडिंग की जाएगी और सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

MORE NEWS>>>महेश्वर में कैबिनेट बैठक का आयोजन

Share This Article
Leave a comment