आज की टॉप 5 खबरे

DR Times
2 Min Read
Breaking News

Breaking News: देखिये आज की टॉप 5 खबरे, जानिए देश-विदेश के सबसे चर्चित मुद्दे।

पहली वर्षगांठ 22 जनवरी को

22 जनवरी को शहरभर में रामायण की ध्वज यात्रा निकाली जाएगी और दीप जलाए जाएंगे। मंदिरों में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाएगा। इस दिन, अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई जाएगी।

इमरान खान और उनकी पत्नी को सजा

पाकिस्तान की कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भ्रष्टाचार मामले में सजा सुनाई है। इमरान को 14 साल और बुशरा को 7 साल की सजा मिली है। दोनों पर सरकारी जमीन सस्ते में बेचने का आरोप था। 9 मई 2023 को इमरान को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद देशभर में हिंसा भड़की थी।

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 के विजेताओं को सम्मानित किया। भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार मिला। ओलिंपिक पदक विजेता मनु भाकर, हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को भी यह पुरस्कार मिला। 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड मिला।

भाजपा का दिल्ली चुनाव संकल्प पत्र जारी

भाजपा ने दिल्ली चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी किया, जिसमें महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह और गरीब महिलाओं को सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी देने का वादा किया गया। इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए और 6 पोषण किट देने की घोषणा की गई। नड्डा ने इसे “विकसित दिल्ली की नींव” बताया।

‘इमरजेंसी’ के खिलाफ सिख संगठनों का विरोध

बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनोट की फिल्म ‘इमरजेंसी’ के खिलाफ पंजाब में सिख संगठन विरोध में उतर आए। अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और मोहाली में सिख संगठनों के सदस्यों ने काले झंडे लेकर विरोध किया। राज्य के थिएटर्स में फिल्म को प्रदर्शित नहीं किया गया, PVR ग्रुप के 70-80 थिएटर्स पर यह फिल्म नहीं दिखी।

MORE NEWS>>>केंद्रीय गृह मंत्री ने की मप्र ई-समन व्यवस्था की सराहना

Share This Article
Leave a comment