आज की टॉप 5 खबरे

DR Times
2 Min Read
Breaking News

Breaking News: देखिये आज की टॉप 5 खबरे, जानिए देश-विदेश के सबसे चर्चित मुद्दे।

मालवा की धरती से कांग्रेस दिखाएगी ताकत

मध्यप्रदेश के महू में कांग्रेस ने बड़ी रैली का आज आयोजन किया है जहाँ मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आने वाले हैं भाजपा पर संवैधानिक मूल्यों को खत्म करने का आरोप लगाते हुए आज कांग्रेस ने बीजेपी को घेरने की रणनीति बनाई है.

दिग्विजय सिंह का विवादित बयान

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने महू में एक सभा के दौरान कहा कि “नेहरू का संविधान जला दिया गया, और अब हमें भारतीय संविधान को बचाने की जरूरत है।” उनके इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए संविधान की महत्ता पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री का महू में बाबा साहेब को नमन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महू में बाबा साहेब की जन्मस्थली पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा, बाबा साहेब ने संविधान के जरिए भारत को एक नई पहचान दी। यह तीर्थ स्थल केवल पर्यटन नहीं, बल्कि एक पवित्र स्थान है, जिसे तिथि के अनुसार महत्व देना चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा साहेब के साथ हुए अन्याय को स्मरण कर माफी मांगनी चाहिए।

मोहन भागवत का संदेश: बंधुभाव ही असली धर्म

आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने गणतंत्र दिवस पर बाबासाहेब अंबेडकर का संदर्भ देते हुए कहा, “बंधुभाव ही असली धर्म है। हमें मतभेदों का सम्मान करते हुए सद्भाव से रहना चाहिए।”

आप का घोषणा पत्र आज होगा जारी

आम आदमी पार्टी आज दोपहर 12 बजे अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल दिल्ली के विकास के लिए अपने वादे प्रस्तुत करेंगे। वही भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के बंगले का 14 मिनट लंबा वीडियो जारी किया। इसमें बंगले के सभी हिस्सों और उनकी कीमतों को दिखाया गया है।

MORE NEWS>>>कांग्रेस की ‘जय बापू-जय भीम-जय संविधान’ रैली

Share This Article
Leave a comment