कांग्रेस की ‘जय बापू-जय भीम-जय संविधान’ रैली

DR Times
1 Min Read
Congress Rally

Congress Rally: 27 जनवरी को कांग्रेस पार्टी महू में बाबा साहेब अंबेडकर की जन्मस्थली पर ‘जय बापू-जय भीम-जय संविधान’ विशाल रैली आयोजित करेगी। इस कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस रैली का उद्देश्य संविधान की रक्षा और भाजपा की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना है। कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं और अंबेडकर अनुयायियों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। वहीँ, कांग्रेस का दावा है कि इसमें 2 लाख से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे।।

Congress Rally
Congress Rally

गुरु रविदास और बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा हटाने पर विरोध

इंदौर में संत गुरु रविदास और बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा हटाए जाने से बहुजन समाज में आक्रोश फैल गया है। यह प्रतिमा क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया द्वारा स्थापित की गई थी, जिसे प्रशासन ने हटा दिया। भीम आर्मी और अन्य बहुजन संगठनों ने जिला कलेक्टर से प्रतिमा को सहसम्मान पुनः स्थापित करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

MORE NEWS>>>इंदौर में फर्जी शेयर एडवाइजरी कंपनी पर छापा

Share This Article
Leave a comment