आज की टॉप 5 खबरे

DR Times
3 Min Read
Breaking News

Breaking News: देखिये आज की टॉप 5 खबरे, जानिए देश-विदेश के सबसे चर्चित मुद्दे।

क्रिकेट अंपायर ने किया पाकिस्तान जाने से इनकार

19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय क्रिकेट अंपायर नितिन मेनन ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया है। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है। आईसीसी द्वारा 5 फरवरी को घोषित 15 सदस्यीय अधिकारियों के दल में 3 मैच रेफरी और 12 अंपायर शामिल हैं। नितिन मेनन के इस फैसले से भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों की झलक मिलती है।

कोलंबिया के राष्ट्रपति ने अमेरिका के अवैध प्रवासियों को दी तवज्जो

अमेरिका ने अपने यहां के अवैध प्रवासियों को हथकड़ी और बेड़ियां लगाकर कोलंबिया भेजा, लेकिन कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इसका विरोध किया। उन्होंने अमेरिकी विमान को उतरने की अनुमति नहीं दी और अपने नागरिकों को इज्जत के साथ वापस लाने के लिए दो पैसेंजर विमान भेजे। विमान के पहुंचने पर राष्ट्रपति ने नागरिकों से कहा, “अब आप आज़ाद हैं और अपनी मातृभूमि पर हैं।”

बांग्लादेश में हिंसा

बांग्लादेश में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने देश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान के घर पर आग लगा दी। इस घटना के दौरान उनकी बेटी और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना विदेश में थीं। आवामी लीग ने इस घटना के विरोध में ढाका बंद का आह्वान किया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम ने जनता का दिल जीता है।

चुनाव के एग्जिट पोल पर बोलते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि दिल्ली का परिणाम दिल खुश करने वाला होगा। उन्होंने कहा, “जनता ने तय कर लिया है कि अब दिल्ली में कमल खिलेगा। बहुत कीचड़ फैलाया गया, लेकिन अब कीचड़ में कमल खिलेगा। भाजपा पर भरोसा करके दिल्ली एक बार फिर सुशासन की ओर बढ़ेगी। दिल्ली की तस्वीर बदली हुई नजर आएगी।”

मंदसौर में किराए के घर में स्वास्थ्य कर्मी का शव मिला

शामगढ़ के वार्ड क्रमांक 1 में किराए के घर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी नरेंद्र सहरिया का शव मिला। तीन दिन से काम पर नहीं आने के बाद, उनकी संदिग्ध मृत्यु की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा खोला, जहां शव पाया गया। नरेंद्र सहरिया श्योपुर जिले के निवासी थे और 2017 से इसी घर में किराए पर रह रहे थे। मकान मालिक ने बताया कि वह आज सुबह घर के बाहर दिखाई दिए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MORE NEWS>>>उज्जैन में विधायक के भतीजे की गोली मारकर हत्या

Share This Article
Leave a comment