मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

DR Times
2 Min Read
MP Live Updates

MP Live Updates: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज आचार्य विद्यासागर जी के स्मृति दिवस पर कहा कि मध्य प्रदेश में हर वर्ष आचार्यश्री का स्मृति दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आचार्यश्री ने समाज के लिए कई प्रेरणादायक कार्य किए हैं, जो सभी के लिए मार्गदर्शक हैं।

जनजाति गौरव दिवस

प्रदेश सरकार ने जनजाति गौरव दिवस पर अच्छे आचरण वाले बंदियों को रिहा करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जेल सुधार गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए हैं।

कर्मचारी अधिकारियों का प्रदर्शन

मध्य प्रदेश के कर्मचारी और अधिकारी 7 फरवरी को प्रदर्शन करेंगे। उनकी मांगों में अनुकंपा नियुक्ति, पदोन्नति में रोक हटाना और पेंशन बहाल करना शामिल है। यह आंदोलन का तीसरा चरण है।

चंबल में बनेगा नया टाइगर रिजर्व

चंबल क्षेत्र में नया टाइगर रिजर्व बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि माधव टाइगर रिजर्व के लिए औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। कुनो नेशनल पार्क में चीता शावकों के जन्म पर उन्होंने खुशी जताई।

मध्य प्रदेश मौसम अपडेट

प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। कोहरे ने चंबल, ग्वालियर और बुंदेलखंड संभाग को अपनी चपेट में ले लिया है। कोहरे के कारण ठिठुरन बढ़ गई है और फसलों को नुकसान होने की आशंका है।

MORE NEWS>>>आज की टॉप 5 खबरे

Share This Article
Leave a comment