Breaking News: देखिये आज की टॉप 5 खबरे, जानिए देश-विदेश के सबसे चर्चित मुद्दे।
पीएम मोदी 23 फरवरी को बागेश्वर धाम पहुंचेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को बागेश्वर धाम पहुंचेंगे। वह यहां कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा, 22 से 26 फरवरी तक धाम में 251 कन्याओं का विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। 26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी बागेश्वर धाम पहुंचेंगी।
एमपी महिला हॉकी टीम ने जीता फाइनल
राष्ट्रीय खेलों में मध्य प्रदेश की महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र को 4-1 से हराया। गोलकीपर यशिका भदोरिया का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। यह जीत एमपी हॉकी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
साइबर अपराध पर अमित शाह की बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साइबर अपराध पर संसदीय परामर्शदाती समिति की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रांति के दौर में साइबर अपराध एक बड़ी चुनौती है। एआई तकनीक से म्यूल बैंक खातों की पहचान की जाएगी।
गिद्धों की संख्या में वृद्धि
मध्य प्रदेश में गिद्धों की संख्या 12,000 के पार पहुंच गई है। 17 से 19 फरवरी तक जंगलों में गिद्धों की गणना की जाएगी। पन्ना जिले में सबसे ज्यादा गिद्ध पाए गए हैं। तीन दशकों में गिद्धों की संख्या में गिरावट देखी गई थी, लेकिन अब स्थिति में सुधार हो रहा है।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारत पहले ही दो मैच जीतकर सीरीज में बढ़त बना चुका है। इंग्लैंड टीम आज हार का दर्द कम करने के लिए जीत हासिल करना चाहेगी, जबकि भारत क्लीन स्वीप करने का लक्ष्य रखेगा।
MORE NEWS>>>यूके में अवैध कामगारों पर बड़ी कार्रवाई