इंदौर में हार्ट अटैक से व्यापारी की मौत, CCTV कैमरे में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम, VIDEO वायरल

DR Times
2 Min Read

इंदौर के सियागंज इलाके में में शुक्रवार को हार्ट अटैक आने से किराना व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम करीब 7 बजे की है। सियागंज किराना व्यापारी पंकज जैन (55) रोजाना की तरह बाजार से घर के लिए निकले थे।

Indore News 
Indore News

इसी दौरान एक दुकान से हींग खरीदनें के लिए अपनी एक्टिवा गाड़ी रोकी और कुछ सेकंड में ही वो बेहोश होकर गिर पड़े। पास में खड़े लोगों ने तत्काल उन्होंने CPR देने का प्रयास किया और नजदीकी अस्पताल गोकुलदास लेकर गए। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हों मृत घोषित कर दिया।

यह पूरा घटनाक्रम वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। जो अब तेज़ी से वायरल हो रहा है। बता दें कि, इंदौर शहर में पिछले तीन सप्ताह में यह तीसरा मामला सामने आया है। पिछ्ले दिनों एक व्यक्ति को होटल में खाना खाने के दौरान साइलेंट अटैक आया और उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद चंदन नगर में 28 वर्षीय पेंटर की काम करने के दौरान साइलेंट अटैक से मौत हुई थी।

सियागंज किराना व्यापारी पंकज जैन (55)
सियागंज किराना व्यापारी पंकज जैन (55)

अब ताजा घटनाक्रम सियागंज इलाके से सामने आया है। इसमें किराना व्यापारी और ब्रोकर एसोशिएशन के उपाध्यक्ष पंकज गादिया जैन मणिधारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पंकज जैन अपनी दुकानक से घर जाने के लिए निकले थे, तभी रास्ते में व्यापार के सिलसिले में एक दुकान पर पहुंचे। दुकान पर पहुंचते ही जैसे उन्होंने गाड़ी रोकी। उन्हें सीवियर अटैक आया और वे बेहोश होकर गिर पड़े। बता दें कि, पंकज जैन मूलतः थांदला के रहने वाले थे और इंदौर में रह कर अपना व्यापर चलते थे। उनके इस तरह निधन से सियागंज व्यापारी संगठन सदके में हैं।

Indore News 
Indore News

MORE NEWS>>>आगर-मालवा पर कार-ट्रक में टक्कर, हादसे में इंदौर के 2 लोगों की दर्दनाक मौत, ट्रक ड्राइवर फरार

Share This Article
Leave a comment