राज्यसभा से निलंबित 11 सांसदों का मामला, प्रिविलेज कमेटी की बैठक में रख सकेंगे अपनी बात, रिपोर्ट के आधार पर होगा फैसला

DR Times
2 Min Read

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कुल 146 सांसद सस्पेंड किए गए थे। जिसमे राज्यसभा से 46 सांसद निलंबित हुए थे और इनमें 35 सिर्फ एक सत्र के लिए सस्पेंड हुए थे। वहीं, 11 सांसदों के सस्पेंशन मामला प्रिविलेज कमेटी को भेज दिया गया था।

Rajya Sabha Update
Rajya Sabha Update

डिप्टी चेयरमैन हरिवंश की अध्यक्षता में राज्यसभा प्रिविलेज कमेटी की आज बैठक होगी। अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित हुए 11 सांसदों को उनकी बात रखने का मौका मिलेगा और इसके बाद पैनल सदन को रिपोर्ट भेजेगी, जिसके आधार पर सदन तय करेगा कि, “सांसदों का निलंबन जारी रहेगा या खत्म होगा।”

ये रहे 11 सांसदों के नाम –

राज्यसभा में असभ्य व्यवहार करने पर जिन 11 सांसदों का मामला प्रिविलेज कमेटी के पास भेजा गया है। उनके नाम हैं- कांग्रेस से जेबी माथेर हिशाम, एल हनुमंथैया, नीरज डांगी, राजमणि पटेल, कुमार केतकर, जी सी चन्द्रशेखर, CPI से बिनय विश्वम और संतोष कुमार पी, DMK के एम मोहम्मद अब्दुल्ला और CPI (M) के जॉन ब्रिट्टास और ए ए रहीम।

Rajya Sabha Update
Rajya Sabha Update

आजादी के बाद पहली बार इतने सांसद निलंबित –

संसद सुरक्षा चूक पर विपक्षी सांसद PM मोदी और अमित शाह से बयान देने की मांग रहे थे। हंगामे के चलते शीतकालीन सत्र के दौरान 14 से 21 दिसंबर तक लोकसभा और राज्यसभा से 146 सांसद सस्पेंड हुए। इसमें सबसे ज्यादा कांग्रेस के 61 सांसद (लोकसभा से 44, राज्यसभा से 17) हैं।

18 दिसंबर को कुल 78 सांसदों (लोकसभा-33, राज्यसभा-45) को निलंबित किया गया था। आजादी के बाद पहली बार एक ही दिन में इतने सांसद एक साथ निलंबित किए गए हैं। इससे पहले 1989 में राजीव सरकार में 63 सांसद निलंबित किए गए थे। पिछले हफ्ते भी 14 सांसदों को निलंबित किया गया था।

Rajya Sabha Update
Rajya Sabha Update

MORE NEWS>>>विजय नगर में दूसरी मंजिल से गिरा दो साल का बच्चा, खेलते-खेलते रैलिंग पर चढ़ा पैर फिसलने से हुआ हादसा, हालत गंभीर

Share This Article
Leave a comment