सोनीपत में NH-44 पर ट्रक-कार की भीषण टक्कर, हादसे में दिल्ली पुलिस के 2 इंस्पेक्टरों की मौत, ट्रक ड्राइवर फरार

DR Times
2 Min Read

हरियाणा के सोनीपत जिले में NH-44 पर कुंडली के पास कार-ट्रक की टक्कर में दिल्ली पुलिस के 2 इंस्पेक्टरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा आगे जा रहे ट्रक ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। जिससे पीछे चल रही कार-ट्रक में जा घुसी और हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Sonipat Accident
Sonipat Accident

थाना कुंडली के जांच अधिकारी SI कटार सिंह ने बताया कि, इस हादसे में मरने वालों की पहचान इंस्पेक्टर दिनेश बेनीवाल व इंस्पेक्टर रणबीर सिंह चहल के तौर पर हुई है। बेनीवाल हैदरपुर नॉर्थ वेस्ट स्पेशल सेल और चहल आदर्श नगर थाने में तैनात थे। हादसे को लेकर पश्चिमी विहार दिल्ली के रहने वाले रामकुमार ने थाना कुंडली में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

Sonipat Accident
Sonipat Accident

दोनों इंस्पेक्टर रात के 11 बजे कुंडली से आगे प्याऊ मनियारी के पास पहुंचे थे, जहां हादसा हो गया। वेन्यू कार को दिनेश बेनीवाल चला रहा था। केंद्रीय वित्त मंत्रालय से रिटायर्ड रामकुमार ने पुलिस को बताया कि, “इंस्पेक्टर रणबीर सिंह चहल उसकी भतीजी का पति है। रणबीर सिह चहल व दिनेश बेनीवाल किसी काम से 8 जनवरी की शाम को दिल्ली से सोनीपत जा रहे थे।”

Sonipat Accident
Sonipat Accident

फिलहाल पुलिस ने ड्राइवर ट्रक काे लापरवाही से चला रहा था। पुलिस की शुरूआती जांच में पता चला हैं कि, “ट्रक ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाने से ये हादसा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ धारा 279, 304A IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीँ, मृतक इंस्पेक्टरों के शवों के पोस्टमॉर्टम आज होगा।

MORE NEWS>>>राज्यसभा से निलंबित 11 सांसदों का मामला, प्रिविलेज कमेटी की बैठक में रख सकेंगे अपनी बात, रिपोर्ट के आधार पर होगा फैसला

Share This Article
Leave a comment