MP-राजस्थान समेत 19 राज्यों में कोहरे का अलर्ट, हिमाचल में बर्फबारी, मप्र-पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में बारिश की संभावना

DR Times
3 Min Read

देश के 19 राज्य ठंड और घने कोहरे की चपेट में हैं। कोहरे के कारण मध्य प्रदेश के भोपाल में मंगलवार 9 जनवरी की सुबह विजिबिलिटी 10 मीटर तक पहुंच गई। वहीँ, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में विजिबिलिटी 50 से 500 मीटर के बीच रही।

MP Weather Update 
MP Weather Update

उत्तर प्रदेश के बरेली, वाराणसी और गोरखपुर में सुबह 5 बजे 25 मीटर विजिबिलिटी रही। राजस्थान के जैसलमेर में धुंध के कारण सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है। यहां सुबह 5 बजे विजिबिलिटी मात्र 50 मीटर दर्ज की गई। वहीं, राजस्थान और बिहार में मौसम विभाग ने आज कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

MP Weather Update 
MP Weather Update

IMD ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है। MP के भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर समेत 9 शहरों में आज हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीँ, पंजाब के 13 और हरियाणा के 12 शहरों में बारिश हो सकती है और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई जा रही हैं।

MP Weather Update 
MP Weather Update

दक्षिण के राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी है। IMD ने मंगलवार को तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां अगले 4-5 दिनों तक बारिश जारी रहने की आशंका है। तमिलनाडु में 9 और 10 जनवरी को भारी बारिश हो सकती है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की स्थिति –

पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और बिहार में एक या दो जगहों पर घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति रह सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में घना कोहरा छा सकता है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।

MP Weather Update 
MP Weather Update

गुजरात के पूर्वी हिस्सों, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीँ, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है।

MORE NEWS>>>सोनीपत में NH-44 पर ट्रक-कार की भीषण टक्कर, हादसे में दिल्ली पुलिस के 2 इंस्पेक्टरों की मौत, ट्रक ड्राइवर फरार

Share This Article
Leave a comment