टॉप-न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

केंद्रीय गृह मंत्री ने की मप्र ई-समन व्यवस्था की सराहना

MP Live Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तारीफ की और राज्य में ई-समन व्यवस्था लागू करने की सराहना की। शाह ने कहा कि अन्य राज्यों को इस व्यवस्था से सीखना चाहिए, जो प्रदेश में कानून और व्यवस्था में सुधार ला रही है।

सरकार ला रही है 19 निवेश फ्रेंडली नीतियां

मध्यप्रदेश सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले 19 नई निवेश फ्रेंडली नीतियों को लागू करेगी, जिनमें ड्रोन, सेमीकंडक्टर, बायोफ्यूल और एक्सपोर्ट शामिल हैं। इन नीतियों से रोजगार के अवसर पैदा होंगे और राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

गणतंत्र दिवस पर आम जनता के लिए खोला जाएगा राजभवन

मध्यप्रदेश में गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 से 27 जनवरी तक राजभवन आम जनता के लिए खोला जाएगा। संविधान लागू होने की 75वीं वर्षगांठ पर लोग राज्यपाल के राज भवन को देख सकेंगे और उसकी ऐतिहासिकता का अनुभव कर सकेंगे।

भोपाल में बसों के अस्थाई परमिट बंद

भोपाल में हाई कोर्ट के आदेश के बाद करीब 200 बसों के पहिए थम गए हैं। अब शादी और भ्रमण जैसे कार्यों के लिए अस्थाई परमिट जारी किए जाएंगे, जबकि अन्य अस्थाई परमिट पर रोक लगा दी गई है।

दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर कसा तंज

दिग्विजय सिंह ने भोपाल में भारतीय जनता पार्टी की यात्रा पर बयान देते हुए कहा कि बीजेपी ने जो अपमानजनक शब्द बाबा साहब अंबेडकर के लिए इस्तेमाल किए थे, उसका आक्रोश अब लोगों में देखने को मिल रहा है और यही वजह है कि पार्टी इस समय अभियान चला रही है। उन्होंने एक अखबार में छपी खबर का हवाला देते हुए विश्वास सारंग से सवाल किया कि भर्ती हुई है या नहीं हुई है। साथ ही, सौरभ शर्मा के बारे में भी सवाल उठाया और उनका व्हेयर अबॉउट जानने की अपील की।

MORE NEWS>>>पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने डीजीपी को लिखा पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
मेना फोन पर ट्रंप का निमंत्रण को ठुकरा दिया राजा, राज सोनम और वो के बीच उलझी हत्याकांड की कहानी BJP नेता के CNG पंप पर पैसों को लेकर विवाद बढ़ा। ईरान से भारतीयों को रेस्क्यू करने के ऑपरेशन को सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ नाम दिया है।