क्राइमटॉप-न्यूज़मध्यप्रदेश

चंदननगर में जनपद पंचायत सदस्य पर हमला: पुराने विवाद ने ली उग्र रूप, 6 आरोपियों पर नामजद FIR

चंदननगर में जनपद पंचायत सदस्य पर हमला: पुराने विवाद ने ली उग्र रूप, 6 आरोपियों पर नामजद FIR

चंदननगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए हमले ने पूरे इलाके का माहौल गरमा दिया है। जनपद पंचायत सदस्य आबिद पर छह लोगों ने अचानक हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई, जब आबिद अपने क्षेत्र में बीएलओ के साथ सरकारी कामकाज देख रहे थे। जैसे ही वे चंदननगर इलाके की एक गली में पहुंचे, उसी दौरान पहले से रंजिश पाले बैठे छह लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस हमले ने न केवल वहां मौजूद लोगों को चौंका दिया, बल्कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल भी बन गया।

हमले के तुरंत बाद मामला चंदननगर थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। इस मामले में क्राइम ब्रांच और चंदननगर थाना पुलिस मिलकर जांच कर रही है। घटना के सामने आने के बाद एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच, राजेश दंडोतिया ने मीडिया से बातचीत में पूरे मामले की जानकारी दी।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि यह घटना किसी अचानक तकरार का नतीजा नहीं, बल्कि पहले से चली आ रही निजी रंजिश का परिणाम है। दंडोतिया के अनुसार, आबिद और आरोपियों के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा था। बुधवार को जब आबिद अपने क्षेत्र में बीएलओ के साथ निर्वाचन संबंधी कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे, तभी आरोपियों ने मौके का फायदा उठाते हुए उन पर हमला कर दिया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत टीमें गठन की हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। चंदननगर थाना पुलिस ने IPC की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। घटना स्थल से कुछ वीडियो फुटेज और चश्मदीद बयान भी पुलिस ने एकत्रित किए हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की पहचान स्पष्ट हुई है।

दंडोतिया ने बताया कि जनपद पंचायत सदस्य होने के नाते आबिद सार्वजनिक कार्यों में लगे हुए थे, ऐसे में आरोपियों का इस तरह पुरानी रंजिश के कारण हमला करना गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आबिद काफी सक्रिय जनप्रतिनिधि हैं और नियमित रूप से इलाके में सरकारी योजनाओं और व्यवस्था की निगरानी करते रहते हैं। इस कारण कभी–कभी उनकी कुछ लोगों से टकराव की स्थिति बन जाती है। हालांकि, मंगलवार का हमला बेहद योजनाबद्ध प्रतीत होता है। चंदननगर थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

फिलहाल पुलिस क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है ताकि किसी भी प्रकार की स्थिति और न बिगड़े। घटना के बाद स्थानीय लोग भी सुरक्षा को लेकर चिंता में हैं, वहीं राजनीतिक गलियारों में भी इस हमले की चर्चा है।

MORE NEWS>>>🚨 सीहोर VIT यूनिवर्सिटी में बवाल: खराब खान-पान से 3 मौत, हजारों छात्रों का फूटा गुस्सा, बसों-गाड़ियों में आगजनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close