टॉप-न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

सीएम मोहन यादव ने किया स्वर्ण जयंती वर्ष का शुभारंभ

राज्य वन विकास निगम की राष्ट्रीय कार्यशाला में CM यादव का संबोधन

CM Mohan Yadav: गुरुवार को मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम के स्वर्ण जयंती वर्ष का उद्घाटन और राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। भारतीय वन प्रबंधन संस्थान नेहरू नगर भोपाल के ऑडिटोरियम में प्रात: 10:30 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्य वन मंत्री दिलीप अहिरवार मौजूद रहे। कार्यक्रम में सीएम ने निगम की सराहना करते हुए कहा कि वनों के विकास से ही प्रदेश का सर्वांगीण विकास संभव है।

CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav

CM यादव का संबोधन

डॉ. मोहन यादव ने बताया कि वन विभाग ने 40 से 45 करोड़ रुपये के लाभांश के साथ प्रदेश में आजीविका और संसाधनों के क्षेत्र में अहम कार्य किए हैं। उन्होंने वन विकास निगम को वनों को समृद्ध बनाने वाला संगठन बताया और कहा कि वन्य उत्पादों और जीव संरक्षण में अभी और संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने निगम के 50 वर्षों की उपलब्धियों को सराहते हुए शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यशाला में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, तेलंगाना और कर्नाटक राज्य के वन विकास निगम के प्रबंध संचालक द्वारा विभिन्न विषयों जैसे थिनिंग व फेलिंग, जनरल प्लानटेशन, मियॉवाकी प्लानटेशन, डिपॉजिट वर्क, थीम वर्क, ईको टूरिज्म विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। कार्यशाला का उद्देश्य मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड द्वारा विगत 50 वर्षों में किये गये वानिकी, वन एवं वन्य जीव संरक्षण कार्य को रेखांकित कर वन विकास निगम के कार्यों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन करना था।

वनीकरण में निगम की अनेक उपलब्धियां

मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम की स्थापना 24 जुलाई 1975 को हुई थी। निगम की स्थापना का उद्देश्य निम्न कोटि के वन क्षेत्रों को तेजी से बढ़ने वाली बहुमूल्य तथा बहु उपयोगी प्रजातियों के रोपण द्वारा उच्च कोटि के वन क्षेत्रों में उत्पादन क्षमता एवं गुणवत्ता में सुधार लाना है। निगम का कार्य प्रदेश के 22 जिलों में संचालित है।

निगम अंतर्गत कुल 13 काष्ठगार एवं 15 स्थाई रोपणियां स्थापित हैं। निगम को लगभग 4.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें से वर्ष 2025 तक 3.90 लाख हेक्टेयर क्षेत्र का उपचारण किया जा चुका है एवं 3.14 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रोपण किया गया है। विगत 2 वर्षों में निगम द्वारा 2 करोड़ 48 लाख पौधों का रोपण किया गया है। निगम की रोपणियों में वर्ष 2025 में कुल 1 करोड़ 70 लाख सागौन रूटशूट सागौन का उत्पादन हुआ है।

CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav

टाइगर रिजर्व में चुनौती पूर्ण कार्य

वन विकास निगम की अधिकांश परियोजना मंडल टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य क्षेत्र बफर जोन से लगे हैं। इन क्षेत्रों में बाघ, तेंदुआ, भालू एवं हिरण आदि वन्य जीवों के विचरण की उपस्थिति दर्ज की गई है। वन्य जीवों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिये निगम द्वारा बोरीबंधान, तालाब निर्माण एवं झिरियां निर्माण का कार्य किया जाता है। वर्ष 2024-25 में लगभग 60 हजार घनमीटर इमारती काष्ठ एवं 3100 टन बांस का उत्पादन किया गया।

CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav

जैव विविधता के साथ साथ जलगंगा संवर्धन भी

निगम ने व्यावसायिक वृक्षारोपण के साथ जैव विविधता संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य भी किया जा रहा है। निगम द्वारा ‘जल गंगा संवर्धन’ एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अंतर्गत लगभग 125 करोड़ पौधों का रोपण वृहद स्तर पर किया जा रहा है। निगम को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 170 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है।

MORE NEWS>>>युद्ध की आग में झुलसने को तैयार विश्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
मेना फोन पर ट्रंप का निमंत्रण को ठुकरा दिया राजा, राज सोनम और वो के बीच उलझी हत्याकांड की कहानी BJP नेता के CNG पंप पर पैसों को लेकर विवाद बढ़ा। ईरान से भारतीयों को रेस्क्यू करने के ऑपरेशन को सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ नाम दिया है।