श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत, रुपिंदर सिंह कुन्नर ने मंत्री टीटी को 11261 वोटों से हराया, गहलोत ने दी जीत की बधाई

dainik rajeev
3 Min Read

राजस्थान के गंगानगर की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और नहर और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी हार गए हैं। कांग्रेस के रुपिंदर सिंह कुन्नर ने उन्हें 11261 वोटों से हराया। चुनाव के दौरना कुन्नर को 94761 और टीटी को 83500 वोट मिले। हालांकि अभी औपचारिक घोषणा होना बाकी है।

Rajasthan Election 2024
Rajasthan Election 2024

इधर, रिजल्ट की औपचारिक घोषणा से पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रुपिंदर सिंह कुन्नर को जीत की बधाई दे दी हैं। वहीं, राजस्थान भाजपा ने भी हार मान ली हैं। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि – “हार के कारणों की समीक्षा करेंगे।” गौरतलब है कि, सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को विधायक बनने से पहले ही भाजपा ने सरकार में राज्य मंत्री बना दिया था। जिसको लेकर कांग्रेस ने इसका काफी विरोध किया था और चुनाव आयोग को शिकायत भी की थी।

Rajasthan Election 2024
Rajasthan Election 2024

तीसरे राउंड में ही पीछे हो गए थे टीटी –

डॉ. भीमराव अंबेडकर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में आज काउंटिंग हुई थी। इस सीट पर 5 जनवरी को मतदान हुआ था। चुनाव जीतने से पहले ही भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को भजनलाल सरकार में मंत्री बनाने से ये सीट चर्चा में बनी हुई थी। परिणाम से तय होगा गया अब टीटी मंत्री पद पर बरकरार नहीं रहेंगे। इस चुनाव परिणाम पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी थी। 18 राउंड में मतगणना पूरी हुई, जिसमे टीटी पहले दो राउंड में आगे थे, लेकिन तीसरे राउंड से लगातार पीछे होते चले गए और अंत में हार गए।

Rajasthan Election 2024
Rajasthan Election 2024

कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के बाद स्थगित हुआ था चुनाव –

आपको बता दें कि, कांग्रेस कैंडिडेट गुरमीतसिंह कुन्नर के निधन के बाद श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को चुनाव नहीं हुआ था। कांग्रेस ने यहां कुन्नर के बेटे को चुनाव में उतारा था। राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों पर भाजपा को 115 ,कांग्रेस 70 सीट, बाप को 3, बीएसपी को 2, आरएलडी को 1, आरएलपी को 1 और 8 सीटों पर निर्दलीय जीते।

MORE NEWS>>>सोमवार के दिन पढ़ें यह व्रत कथा, आखिर कैसे भगवन शिव की कृपा से मिला साहूकार के बेटे को लम्बी उम्र का वरदान

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *