WAVES समिट में क्रिएट इन इंडिया चैलेंज लॉन्च

DR Times
1 Min Read
WAVES Summit 2025

WAVES Summit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम को WAVES समिट के सलाहकार बोर्ड के सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। इस चर्चा में भारत के मनोरंजन, रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रभाव को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने के विषय पर चर्चा हुई। समिट 5 से 9 फरवरी तक भारत में आयोजित किया जा रहा है।

PM Modi in Waves
PM Modi in Waves

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा इसका आयोजन किया गया है। “क्रिएट इन इंडिया चैलेंज” सीजन 1 लॉन्च किया गया, जिसमें नवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि यह समिट मनोरंजन, डिजिटल और रचनात्मक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए अंतर-उद्योग सहयोग को मजबूत करेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि भारत वैश्विक मनोरंजन केंद्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

WAVES Summit 2025
WAVES Summit 2025

MORE NEWS>>>मुश्किल में आप

Share This Article
Leave a comment