DAVV इंदौर की पेपर लीक घटना रोक के लिए अनोखी पहल, अब एग्जाम सेंटर पर ऑनलाइन पेपर भेजे जाएंगे

DR Times
2 Min Read
DAVV Indore

DAVV Indore: इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने पेपर लीक होने की घटना को रोकने के लिए अब एक अनोखी पहल शुरू की है,जिसके तहत अब एग्जाम सेंटर पर सभी विषयों के पेपर ऑनलाइन भेजे जाएंगे,जिससे पेपर लीक होने की संभावना कम रहेगी,इसके साथ ही अब सभी एग्जाम पेपर पर ख़ास तरह का वाटर मार्क भी रहेगा,जिससे ये पता चल सकेगा की पेपर किस सेंटर से लीक हुआ है।

DAVV Indore

इंदौर का देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परीक्षाओं को लेकर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ रहता है कुछ समय पहले विश्वविद्यालय से पेपर लीक का मामला सामने आया था जिसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ था और एक्जाम वापस कराए गए थे इसी को देखते हुए यह पेपर लीक का मामला पुनः नहीं हो इसको लेकर विश्वविद्यालय ने एक पायलट प्रोजेक्ट बनाया है इस पायलट प्रोजेक्ट में पांच सब्जेक्ट को भी शामिल किया गया है।

अशेष तिवारी, परीक्षा नियंत्रक, DAVV इंदौर

जिसमें पेपर को एग्जाम सेंटर तक, ऑनलाइन सेंटर के मेल आईडी पर भेजे जा रहे हैं और अलग-अलग सेंटर पर अलग-अलग वाटर मार्क भी लगाया जा रहा है अगर किसी भी सेंटर से पेपर लीक होता है तो उस सेंटर के वाटर मार्क से पता चल जाएगा कि यह किस केंद्र से लीक हुआ है एग्जाम के आधे घंटे पहले इन पेपर को ऑनलाइन भेजा जा रहा है जिससे एग्जाम सेंटर इनका प्रिंट आउट निकाल के परीक्षार्थियों को दे सके। पेपर लीक के मामले को रोकने के लिए विश्वविद्यालय के द्वारा यह अनोखी पहल की गई है इस पर अभी एक और बैठक होना बाकी है इस बैठक में सब्जेक्ट को लेकर चर्चा की जाएगी।

MORE NEWS>>>इंदौर में दिगंबर जैन समाज ने निकाली रथयात्रा, 108 सोने-चांदी के रथ और 5 झांकियां हुई शामिल

Share This Article
Leave a comment