क्राइमटॉप-न्यूज़राजनीति

दिल्ली में AAP का विरोध प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में, केजरीवाल बोले – सत्ता के लिए देश बेच सकती है भाजपा

पंजाब के CM भगवंत मान भी प्रदर्शन में शामिल

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) चंडीगढ़ मेयर चुनाव में गड़बड़ी के आरोप में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसमें CM केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान भी शामिल हुए हैं। प्रदर्शन से पहले केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि, सभी भाजपा हेडक्वार्टर का घेराव करेंगे।

Delhi Liquor Scam Case 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा – “चंडीगढ़ में हमारी पार्टी का मेयर बने या उनके (BJP) पार्टी का, हमें फर्क नहीं पड़ता। पार्टियां आती-जाती रहती हैं, लेकिन देश के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। भाजपा ने चुनाव के साथ खिलवाड़ करना शुरू कर दिया है।

Delhi Liquor Scam Case 
Delhi Liquor Scam Case

अगर भाजपा चंडीगढ़ मेयर जैसे छोटे चुनाव में इतनी बड़ी गड़बड़ी कर सकती है, तो लोकसभा चुनाव में पता नहीं क्या करेंगे। ये सत्ता के लिए देश को भी बेच सकते हैं।” चंडीगढ़ का चुनाव दिखाता है कि इनके (BJP) पाप का घड़ा भर गया था। जब पाप का घड़ा भर जाता है तो प्रकृति अपनी झाड़ू चलाती है।”

Delhi Liquor Scam Case 
Delhi Liquor Scam Case

AAP कार्यकर्ताओं को दिल्ली आने से रोकने का आरोप –

केजरीवाल और AAP नेताओं ने पुलिस पर प्रदर्शनकारियों को दिल्ली आने से रोके जाने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा – “दिल्ली में AAP के विधायकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा हैं जो पार्टी कार्यालय आ रहे थे। ये क्या हो रहा है?”

Delhi Liquor Scam Case 
Delhi Liquor Scam Case

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने अपने पोस्ट में लिखा – “कोंडली विधायक कुलदीप कुमार के ऑफिस के बाहर पुलिस की गाड़ी खड़ी है, ताकि उन्हें विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोका जा सके। क्या अब शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में भाग लेना अपराध है ?

Delhi Liquor Scam Case 
Delhi Liquor Scam Case

आज भी ED के सामने पेश नहीं हुए केजरीवाल – 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब नीति मामले में आज भी ED के सामने पेश नहीं हुए। जांच एजेंसी ने उन्हें 31 जनवरी को 5वां समन भेजकर 2 फरवरी को पेश होने को कहा था।

उधर, AAP ने कहा कि – “ED का समन गैरकानूनी है। PM मोदी का लक्ष्य अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवाना और दिल्ली सरकार को गिराना है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। उधर, केजरीवाल ने 17 जनवरी को कहा था कि, “भाजपा मुझे गिरफ्तार करवाना चाहती है, ताकि मैं लोकसभा चुनाव में प्रचार न कर सकूं। शराब नीति केस में ही दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और AAP सांसद संजय सिंह जेल में हैं।”

Delhi Liquor Scam Case 
Delhi Liquor Scam Case

MORE NEWS>>>इंडस्ट्री के इन सितारों का अचानक हुआ निधन, खबर सुन टूट गए थे फैंस, मौत पर नहीं हुआ भरोसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
मेना फोन पर ट्रंप का निमंत्रण को ठुकरा दिया राजा, राज सोनम और वो के बीच उलझी हत्याकांड की कहानी BJP नेता के CNG पंप पर पैसों को लेकर विवाद बढ़ा। ईरान से भारतीयों को रेस्क्यू करने के ऑपरेशन को सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ नाम दिया है।