दिल्ली चुनाव से पहले AAP को झटका

DR Times
1 Min Read
Indore News

Delhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव से 5 दिन पहले आम आदमी पार्टी के 8 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी। उन्होंने टिकट न मिलने और भ्रष्टाचार को इस्तीफे की वजह बताया। महरौली से विधायक नरेश यादव ने कहा कि AAP खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई है। AAP ने 70 उम्मीदवारों की सूची जारी कर 26 विधायकों के टिकट काटे और 4 की सीट बदली। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे।

कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता

आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹7 तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹1804 से घटकर ₹1797 हो गई। कोलकाता में यह ₹1911 से ₹1907 पर आ गया। मुंबई में यह ₹1756 से ₹1749.50 हो गया, जबकि चेन्नई में अब यह ₹1959.50 में मिल रहा है। हालांकि, 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803 और मुंबई में ₹802.50 का मिल रहा है।

MORE NEWS>>>आज की टॉप 5 खबरे

TAGGED: , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,
Share This Article
Leave a comment