Cockroach Janta Party (CJP) के ‘Lehra Do Tiranga’ मार्च से कुछ घंटे पहले दिल्ली पुलिस की एक टीम शुक्रवार दोपहर CJP संस्थापक Abhijeet Dipke के दिल्ली स्थित निवास पर पहुंची। पुलिस ने उन्हें Connaught Place में प्रदर्शन न करने का नोटिस तामील किया। नोटिस देने पहुंची टीम में 20 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे। यह कार्रवाई शाम 5 बजे Central Park में प्रस्तावित मार्च से ठीक पहले हुई।
क्या बोले Dipke
नोटिस मिलने के बाद Dipke ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “हमने कभी नहीं कहा कि हम रैली या विरोध प्रदर्शन करेंगे। हमने सिर्फ कहा था कि हम तिरंगा लहराएंगे। क्या तिरंगा लेकर चलना कानून के खिलाफ है?”
Dipke ने पुलिस कार्रवाई पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगा जैसे “ब्रिटिशकालीन पुलिस” घर आ गई हो। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस एक ओर बच्चों को पीटती है और दूसरी ओर लाठियां लेकर आने वाले गुंडों को छोड़ देती है।
कड़ी सुरक्षा के बीच शाम 5 बजे का कार्यक्रम
पुलिस का कहना है कि मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है। Connaught Place और आसपास के इलाकों में BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। हालांकि, पुलिस ने चुनिंदा समूह को किसी उपयुक्त स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज लहराने और राष्ट्रगान गाने की सुविधा देने की पेशकश की है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के 6,000 से अधिक जवान और CAPF की 220 कंपनियां तैनात हैं, जबकि अन्य जिलों से 5,000 अतिरिक्त जवान रिजर्व में रखे गए हैं। Central Park और Rajiv Chowk के आसपास 10 से अधिक CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं।
गौरतलब है कि NDMC ने Central Park को 16 और 17 अक्टूबर के लिए “प्रशासनिक कारणों” से बंद कर दिया है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने भी पार्क बंद करने के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था।
