पूर्व RTO कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा केस में ED की एंट्री

DR Times
1 Min Read
Bhopal News

Saurabh Sharma case: मध्य प्रदेश के पूर्व RTO कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के खिलाफ चल रही जांच में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी एंट्री ले ली है। इससे पहले लोकायुक्त और इनकम टैक्स विभाग द्वारा की गई छापेमारी के बाद अब ED की टीम भी सक्रिय हो गई है।

Saurabh Sharma case

ग्वालियर के विनय नगर स्थित सौरभ शर्मा के मकान पर इनकम टैक्स विभाग और अन्य जांच एजेंसियों ने दबिश दी। वहीं भोपाल में भी सौरभ शर्मा के कई ठिकानों पर सर्चिंग जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इनकम टैक्स विभाग पहले ही सौरभ शर्मा के वित्तीय लेन-देन की जांच कर रहा था, अब ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत अपनी जांच शुरू कर दी है। इस मामले में सौरभ शर्मा पर अवैध संपत्ति अर्जित करने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही सघन छापेमारी से इस मामले में और भी अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

MORE NEWS>>>तमिलनाडु BJP अध्यक्ष अन्नामलाई का वीडियो वायरल

Share This Article
Leave a comment