चीन के जियांग्शी में शॉपिंग कॉम्पलेक्स में आग, घटना में 39 लोगों की मौत, राष्ट्रपति जिनपिंग ने दिए जांच के आदेश

DR Times
2 Min Read

चीन के जियांग्शी प्रांत में बुधवार को एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स में आग लग गई। इस घटना में अब तक 39 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई हैं। सरकार की तरफ से जारी बयान के मुताबिक – घटना जियांग्शी प्रांत के युशुई मार्केट में हुई। घटना के वक्त यहां काफी लोग मौजूद थे और इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

Fire In Jiangx
Fire In Jiangx

यह शॉपिंग कॉम्पलेक्स एक बेसमेंट में है। जिसमे आग लगने की वजह का पता नहीं लग सका है, लेकिन लोकल मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि – “आग एक जंक फूड के स्टॉल से शुरू हुई।” हादसे के बाद कई लोगों को वहां से निकाल लिया गया है और आग पर भी काबू पा लिया गया है।

चीन के सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ के मुताबिक – “आग बुझाने के लिए 120 फायर फाइटर्स की टीम भेजी गई थी। इसके अलावा पुलिस और लोकल गवर्नमेंट के अफसर भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने कहा कि – “सर्च ऑपरेशन गुरुवार को भी जारी रखा जाएगा, क्योंकि कुछ लोग और फंसे हो सकते हैं। बिल्डिंग में कुछ कंस्ट्रक्शन वर्क चल रहा था। इसलिए कई मजदूर भी आग की चपेट में आ गए। इसी बिल्डिंग में एक होटल और जिम भी है।”

Fire In Jiangx
Fire In Jiangx

जिनपिंग ने दिए जांच के आदेश –

‘शिन्हुआ’ न्यूज एजेंसी के मुताबिक – जियांग्शी प्रांत में 39 लोगों के मारे जाने के बाद प्रेसिडेंट शी जिनपिंग ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अफसरों से पूछा है कि – “इस तरह की घटनाएं बार-बार क्यों हो रही हैं और इन पर रोक लगाने के लिए किस तरह के इंतजाम किए गए हैं।”

प्रेसिडेंट शी जिनपिंग
प्रेसिडेंट शी जिनपिंग

MORE NEWS>>>उज्जैन में सरदार पटेल की मूर्ति से तोड़फोड़, दो पक्षों में पथराव के बाद हालत बेकाबू, TI निलंबित पुलिस फोर्स तैनात

Share This Article
Leave a comment