उज्जैन में सरदार पटेल की मूर्ति से तोड़फोड़, दो पक्षों में पथराव के बाद हालत बेकाबू, TI निलंबित पुलिस फोर्स तैनात

DR Times
2 Min Read

उज्जैन के माकड़ोन में गुरुवार सुबह दो पक्षो में जमकर पथराव हुआ। दरअसल यह विवाद सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति उखाड़कर तोड़फोड़ करने पर हुआ। जिसमे एक पक्ष के लोगों ने ट्रैक्टर चढ़ाकर मूर्ति गिरा दी और फिर रॉड और पत्थर मारकर मूर्ति में तोड़फोड़ की। इससे दूसरा पक्ष नाराज हो गया और दोनों पक्षों में पथराव हुआ और लाठियां चलीं।

उग्र भीड़ ने कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की और कुछ गाड़ियों में आग लगा दी। साथ ही कई दुकानों में भी पथराव किया गया है। इस पथराव में सब इंस्पेक्टर लालचंद शर्मा घायल हुए हैं। कुछ और लोगों को भी चोट आई हैं। माकड़ोन के अलावा उज्जैन और तराना से भी भारी तादाद में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। बवाल के बाद माकड़ोन के TI भीम सिंह देवड़ा को निलंबित कर दिया गया है। फ़िलहाल इलाके में पुलिस फोर्स तैनात की गयी है।

Ujjain Sardar Patel
Ujjain Sardar Patel

असामाजिक तत्वों ने स्थापित की डॉ. आंबेडकर मूर्ति –

माकड़ोन मंडी गेट और बस स्टैंड के पास जमीन खाली पड़ी है। भीम आर्मी चाहती है कि, यहां डॉ. आंबेडकर की मूर्ति लगाई जाए। जबकि, पाटीदार समाज के लोग सरदार पटेल की मूर्ति लगाने की मांग करते आ रहे हैं। मामला पंचायत में विचाराधीन है। बुधवार रात असामाजिक तत्वों ने इस जमीन पर सरदार पटेल की मूर्ति स्थापित कर दी। दूसरे पक्ष के लोगों को इसका पता चला तो वे सुबह जमा हो गए और मूर्ति गिरा दी। इस बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और गांव का माहौल बिगड़ता चला गया।

Ujjain Sardar Patel
Ujjain Sardar Patel

MORE NEWS>>>शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, टैंकर ने टेंपो को मारी जोरदार टक्कर, 12 लोगों की मौके पर मौत

Share This Article
Leave a comment