हमास का डिप्टी लीडर लेबनान में ढेर, IDF ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर किये थे ड्रोन हमले, कंट्रोल सेंटर पर किया कब्जा

DR Times
3 Min Read

7 अक्टूबर 2023 से जारी इजराइल-हमास जंग में इजराइली डिफेंस फोर्सेस (IDF) को अहम कामयाबी मिली है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, IDF ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर ड्रोन हमले में हमास के डिप्टी लीडर “सालेह अल अरूरी” को मार गिराया हैं।

हमास के डिप्टी लीडर सालेह अल-अरूरी
हमास के डिप्टी लीडर सालेह अल-अरूरी

हमास लीडर इस्माइल हानिए ने इसकी पुष्टि करते हुए अरूरी की मौत का बदला लेने की कसम खाई है। उसने कहा है कि – “ये हमला लेबनान की संप्रभुता का उल्लंघन है और अब जो होगा उसके लिए इजराइल खुद जिम्मेदार होगा।” वहीं, अमेरिकी न्यूज चैनल CNN की रिपोर्ट के मुताबिक – “IDF ने मंगलवार रात सेंट्रल गाजा में हमास के इंटेलिजेंस एंड कंट्रोल सेंटर पर कब्जा कर लिया।”

सेंट्रल गाजा में स्पेशल ऑपरेशन –

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक – मंगलवार को IDF की स्पेशल कमांडो यूनिट ने एक सीक्रेट ऑपरेशन किया। इस दौरान सिक्योरिटी के तीन लेयर बनाए गए थे और सेंट्रल गाजा की एक बिल्डिंग को पूरी तरह घेर लिया गया। इसके बिजली और पानी के तमाम कनेक्शन काट दिए गएा और कमांडो और डॉग यूनिट ने बिल्डिंग के अंदर एंट्री की।

Israel-Hamas war
Israel-Hamas war

डॉग यूनिट को पहले भेजा गया और इसके बाद कमांडो यूनिट अंदर गई। इस दौरान काफी देर तक फायरिंग हुई। जिसमे हमास के कई आतंकी मारे गए। इस ऑपरेशन के दौरान IDF की यूनिट को कोई नुकसान नहीं हुआ।

IDF ने बाद में बताया कि, “जिस बिल्डिंग में ऑपरेशन किया गया वो हमास का इंटेलिजेंस और कंट्रोल हेडक्वॉर्टर था। यहां से हजारों डॉक्यूमेंट्स बरामद किए गए हैं। इसके अलावा कई आतंकी भी ऑपरेशन के दौरान मारे गए हैं।”

Israel-Hamas war
Israel-Hamas war

गाजा में अब तक 22 हजार फिलिस्तीनियों की मौत –

गाजा में हमास की हेल्थ मिनिस्ट्री ने मंगलवार रात मीडिया को बताया कि, “इजराइली हमलों में अब तक 22 हजार फिलिस्तीनी मारे गए हैं।” इस बयान में हमास शब्द का जिक्र तक नहीं है। बयान के मुताबिक – “9 दिन में एक हजार लोग मारे गए हैं। इसके अलावा 1 और 2 जनवरी के बीच 207 लोग मारे गए थे और 338 लोग घायल हुए थे।

Israel-Hamas war
Israel-Hamas war

MORE NEWS>>>मुख्यमंत्री ने शाजापुर कलेक्टर को हटाया, तुम्हारी औकात क्या है…. वाले बयान पर कार्यवाही, ऋजु बाफना बनी नई कलेक्टर

Share This Article
Leave a comment