अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सोमवार को Israel का गुप्त दौरा किया। Hegseth Israel visit के दौरान उन्होंने दक्षिणी Israel के ओवदा एयरबेस पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। इस बैठक में Israel के रक्षा मंत्री Israel काट्ज भी मौजूद थे। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच Iran के खिलाफ फिर से बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की संभावना पर चर्चा हुई है।
एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बैठक सोमवार शाम ओवदा एयरबेस पर हुई। यहां अमेरिका के हवाई ईंधन भरने वाले विमान और लड़ाकू जेट तैनात हैं। रिपोर्ट में दो सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि बैठक में संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। हेगसेथ ने बेस पर तैनात अमेरिकी सैनिकों से भी मुलाकात की। हालांकि पेंटागन ने इस दौरे पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट
ट्रम्प के समर्थन के एक दिन बाद दौरा
यह दौरा ऐसे समय हुआ है, जब एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 27 अक्टूबर को होने वाले Israel के चुनाव में नेतन्याहू का खुला समर्थन किया था। ट्रम्प ने उन्हें “महान योद्धा प्रधानमंत्री” बताया था। हालांकि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने समर्थन देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ अमेरिकी उम्मीदवारों का समर्थन करते हैं।
मंगलवार को जारी एक वीडियो में नेतन्याहू ने ट्रम्प का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि ट्रम्प व्हाइट हाउस में Israel के अब तक के सबसे बड़े दोस्त हैं। नेतन्याहू ने कहा, “डोनाल्ड, हमें एक काम पूरा करना है। आपने कहा था और हम इसे साथ मिलकर पूरा करेंगे।” पश्चिमी तट पर हाल की कार्रवाई पर हमारी रिपोर्ट
Iran की तीखी प्रतिक्रिया
Iran के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ट्रम्प की धमकी का जवाब एक्स पर दिया। उन्होंने लिखा कि पिछली बार जब “काम पूरा करने” की बात कही गई थी, तो Iran और मजबूत होकर उभरा था। उन्होंने आरोप लगाया कि नेतन्याहू जेल से बचने के लिए अमेरिका को एक और युद्ध में धकेल रहे हैं।
गौरतलब है कि ट्रम्प ने रविवार को चेतावनी दी थी कि अगर Iran ने जल्द अपना रुख नहीं बदला, तो अमेरिका और Israel “जल्द ही काम पूरा कर देंगे।” इससे पहले एक्सियोस ने बताया था कि नेतन्याहू अमेरिका पर Iran के खिलाफ एक और दौर के हमलों का दबाव बना रहे हैं।
