भोपाल में भाजपा नेता पुत्रों की गुंडागर्दी

DR Times
1 Min Read
Bhopal News

Bhopal News: भोपाल के लालघाटी स्थित हलालपुर बस स्टैंड के पास भाजपा नेता के पुत्रों और कार्यकर्ताओं द्वारा एक ओला ड्राइवर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने न सिर्फ ड्राइवर से मारपीट की, बल्कि उसकी टैक्सी में भी तोड़फोड़ की। गाड़ी पर भाजपा का झंडा और हूटर लगे थे।

Bhopal News

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bhopal News

आरोपी बाबूलाल की जमानत अर्जी रद्द

प्रदेश में सायबर क्राइम ब्रांच ने तमिलनाडु से आरोपी बाबूलाल उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया, जो करोड़ों रुपये की ठगी में शामिल था। शिवम शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने जांच की, जिसमें पता चला कि बाबूलाल और उसके साथी वैभव भोपाल, सीहोर और आष्टा के गरीब लोगों से बैंक खाते किराए पर लेकर ऑनलाइन ठगी करते थे। पैसे को क्रिप्टो करेंसी में बदलकर पाकिस्तान भेजा जाता था। जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल ने बढ़ते सायबर अपराधों को देखते हुए बाबूलाल की जमानत अर्जी रद्द कर दी।

Bhopal News
Bhopal News

MORE NEWS>>>इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

Share This Article
Leave a comment