इंदौर कलेक्टर कार्यालय पर छात्र प्रदर्शन

DR Times
2 Min Read
Indore News

Indore News: 13 दिसंबर 2024 को मध्यप्रदेश में हुए जेल प्रहरी, जेल उपनिरीक्षक और वनरक्षक की परीक्षा परिणाम में अनियमितताओं को लेकर इंदौर में छात्रों ने कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

Indore News

छात्रों ने आरोप लगाया कि इन परीक्षाओं में व्यापक धांधली की गई है। खासकर राजा भैया प्रजापति को 100 में से 101.66 अंक मिलने पर सवाल उठाए गए, जो मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है। इसके अलावा, पहले दो टॉपर सतना जिले से आने पर संदेह जताया गया है। प्रदर्शनकारियों ने जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर में महाआंदोलन किया जाएगा। छात्रों का कहना है कि फर्जीवाड़े से प्रभावित लाखों विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में है और सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

यशवंत क्लब की सदस्यता सूची जारी

इंदौर के प्रसिद्ध यशवंत क्लब की बहुप्रतीक्षित सदस्यता सूची आखिरकार जारी कर दी गई है। इस सूची में 57 नए सदस्य शामिल हैं, जिन्हें क्लब की सदस्यता चयन प्रक्रिया के बाद चुना गया है। यशवंत क्लब की सदस्यता शहर के उच्च समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान मानी जाती है। नए सदस्यों का चयन क्लब के निर्धारित मानकों और नियमों के आधार पर किया गया है।

Indore News

होर्डिंग्स हटाने पर कांग्रेस विधायक ने किया विरोध

इंदौर में नगर निगम के अतिक्रमण अमले द्वारा कांग्रेस के होर्डिंग्स हटाने के दौरान कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने अधिकारियों से भिड़त की। पॉलिटेक्निक चौराहा पर होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई के विरोध में अकील मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस के विधानसभा घेराव कार्यक्रम को विफल करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। विधायक ने कहा कि केवल कांग्रेस के फ्लेक्स हटाए जा रहे हैं, जबकि अन्य दलों के होर्डिंग्स पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इस पक्षपातपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ विधायक ने आपत्ति दर्ज करवाई और पारदर्शिता की मांग की।

Indore News

MORE NEWS>>>आज की टॉप 5 खबरे

Share This Article
Leave a comment