स्वच्छता में 7वीं बार अव्वल बनेगा इंदौर, पिछली बार 16 अवॉर्ड मिले थे, इस बार 18 तैयारी, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिए संकेत

DR Times
3 Min Read

देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर स्वच्छता में एक बार फिर अव्वल बनने जा रहा है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इसके संकेत दिए हैं। अगर ऐसा होता है तो इंदौर लगातार 7वीं बार स्वच्छता के मामले में देश में नंबर वन होगा।

Swachh Survekshan 2024
Swachh Survekshan 2024

कैलाश विजयवर्गीय ने स्वच्छता के लिए शहर की जनता, महापौर और नगर निगम के सफाई कर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। हालाँकि पुरस्कार की अधिकृत घोषणा 11 जनवरी को होना हैइस बार स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में मध्यप्रदेश को कुल 6 नेशनल अवॉर्ड मिलने की संभावना है। भोपाल को बेस्ट कैपिटल सिटी या बेस्ट सस्टेनेबल कैपिटल अवॉर्ड मिल सकता है। वहीँ, अमरकंटक, महू और बुधनी भी नेशनल अवॉर्ड की कैटेगिरी में शामिल किए गए हैं।

Swachh Survekshan 2024
Swachh Survekshan 2024

विजयवर्गीय बोले – सूरत से थी इंदौर की कड़ी टक्कर

शुक्रवार को इंदौर में मीडिया से चर्चा में विजयवर्गीय ने कहा कि, “मध्यप्रदेश स्वच्छता में नंबर वन है। कोई भी अच्छी चीजों में प्रतियोगिता होनी चाहिए। मैं तो मानकर चलता हूं। सूरत ने इसमें अच्छी मेहनत की थी, लेकिन इंदौर ने महापौर के नेतृत्व में बाजी मारी है।”

“छोटी नगर पालिकाओं में महू ने बाजी मारी है। ये बहुत अच्छी बात है कि, खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता है। इंदौर के पड़ोसी महू ने इंदौर से सीखकर पुरस्कार अर्जित किया है। महू के लोगों को बधाई।” बता दें कि, महापौर पुष्यमित्र भार्गव को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 11 जनवरी को दिल्ली आमंत्रित किया गया है। यह निमंत्रण उन्हें मध्यप्रदेश सरकार के माध्यम से मिला है।

Swachh Survekshan 2024
Swachh Survekshan 2024

पिछली बार 16 अवॉर्ड मिले थे, इस बार 18

पिछले साल मध्यप्रदेश को कुल 16 अवॉर्ड मिले थे। इस बार 18 अवॉर्ड मिल सकते हैं। 11 जनवरी को दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम् में अवॉर्ड समारोह होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी भी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

MORE NEWS>>>इंदौर कलेक्टर इलैयाराजा टी का तबादला, आशीष सिंह नए कलेक्टर, कौशलेंद्र बने भोपाल कलेक्टर

Share This Article
Leave a comment